लुधियाना सिटी सेंटर घोटाला: पंजाब के CM अमरिंदर सिंह को क्लीन चिट
लुधियाना के सिटी सेंटर घोटाला मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को क्लीन चिट मिल गई है।
highlights
- लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को क्लीन चिट
- 2003 में अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में सिटी सेंटर प्रोजेक्ट की हुई थी घोषणा
नई दिल्ली:
लुधियाना के सिटी सेंटर घोटाला मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को क्लीन चिट मिल गई है।
घोटाले में अमरिंदर सिंह के साथ अन्य आरोपियों को भी सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 2 सितंबर होगी। जिसमें दर्ज एफआईआर को रद्द कराने को लेकर फैसला होगा।
सिटी सेंटर प्रोजेक्ट की घोषणा 2003 में की गई थी और इसे 2006 में लागू किया गया था। तब अमरिंदर सिंह राज्य के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।
Punjab CM Capt Amrinder Singh and other accused given a clean chit in Ludhiana city centre scam
— ANI (@ANI) August 19, 2017
इस परियोजना को एशिया की चौथी बड़ी परियोजना के तौर पर देखा गया था। जिसमें मल्टीप्लेक्स मॉल और पार्क समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाना था।
और पढ़ें: पंजाब में होगा एसपीजी का गठन, CM ने दी मंजूरी, आतंकियों से निपटने में मिलेगी मदद
हालांकि परियोजना में धांधली को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगा। सिटी सेंटर स्कैम कथित तौर पर 1144 करोड़ रुपये का घोटाला था।
और पढ़ें: NDA में शामिल हुई जेडी-यू, 'बागी' शरद यादव के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें