logo-image

जालंधर में हरभजन सिंह ने मां संग डाला वोट, अधिकारियों ने ली जमकर सेल्फी

टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह ने भी पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी मां अवतार कौर के साथ जालंधर में वोट दिया।

Updated on: 04 Feb 2017, 12:37 PM

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह ने पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी मां अवतार कौर के साथ जालंधर में वोट दिया।

हरभजन चुनाव में अपनी भागीदारी निभाते हुए वोट डालने पहुंचे। हरभजन सिंह अपनी मां अवतार कौर के साथ जालंधर के बूथ संख्‍या में 23 में वोट दिया। इस दौरान पोलिंग बूथ पर मौजूद अधिकारियों ने उनके साथ सेल्फी लेने का मौका नहीं छोड़ा।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधान सभा चुनाव LIVE: पंजाब में सुस्त मतदान, वोट डालने के बाद अमृतसर में सिद्धू बोले, 'राहुल को देंगे बड़ा गिफ्ट'

यह भी पढ़ें- Live गोवा विधानसभा चुनाव: गोवा में सुबह 11 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान, महिला- बुर्जुगों सहित पोलिंग बूथों पर भारी भीड़

मतदान के बाद हरभजन सिंह ने कहा, 'पहले दो पार्टियां थी, लेकिन इस बार तीन पार्टियां हैं। काफी वोट डायवर्ट होंगे, पर जो भी जीते वो पंजाब को अपनी पार्टी से पहले रखे'। हरभजन सिंह अपनी मां अवतार कौर के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पोलिंग बूथ पर मौजूद अधिकारियों ने उनके साथ सेल्फी लेने का मौका नहीं छोड़ा।