EXIT POLLS 2017: पंजाब में केजरीवाल की झाड़ू से छंटे बादल, अमरिंदर के लिये मौसम साफ
विधानसभा चुनावों के बाद प्रसारित किये जा रहा एग्जिट पोल के सर्वे इशारा कर रहे हैं कि पंजाब में अकाली दल और बीजेपी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है।
नई दिल्ली:
विधानसभा चुनावों के बाद प्रसारित किये जा रहा एग्जिट पोल के सर्वे इशारा कर रहे हैं कि पंजाब में अकाली दल और बीजेपी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।
न्यूज़ 24-चाणक्या के अनुसार पंजाब में 65 फीसदी लोगों ने सत्ता परिवर्तन के लिये वोट दिया है।
चाणक्या के सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 54 सीटें मिल रही हैं।
आम आदमी पार्टी को भी 54 सीटें मिलती दिख रही हैं
लेकिन बड़ा नुकसान अकाली-बीजेपी को हुआ है और वहां इसे 9 सीटें मिलने की संभावना है
सर्वे के अनुसार राज्य में आप सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी है। कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। वहीं बीजेपी अकाली दल गठबंधन का सफाया है गया है।
टाइम्स नाऊ वीएमआर के कांग्रेस को 41-49 सीटें
आप को 59-67 सीटें
अकाली-बीजेपी गठबंधन को 5-13 सीटें मिल रही हैं।
और पढ़ें: अखिलेश के मंत्री रविदास ने कहा, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन से पार्टी को फायदा नहीं
इडिया टुडे ऐक्सिस के अनुसार पंजाब में 42 से 51 सीटें आप को
4-7 सीटें अकाली दल और बीजेपी
कांग्रेस 62-71 सीटें मिल रही हैं
वहीं इंडिया टीवी- सी वोटर ने अपने सर्वे में अकाली 05 से 13 सीटें, कांग्रेस को 41-49 आप को 59-67 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें दी हैं।
इंडिया न्यूज-एमआरसी के एग्जिट पोल में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को 55-55 सीटें, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 7 सीटें मिलने की बात कही गई है।
और पढ़ें: एग्जिट पोल 2017: उत्तराखंड में हरीश रावत का सिंहासन डोला, बीजेपी की बन सकती है सरकार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर