कम फसल से निराश पंजाब के किसान ने की खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब जिले में बदोची गांव के एक निवासी गुरविंदर सिंह ने छत से लगे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली.
नई दिल्ली:
कम फसल होने से निराश पंजाब के एक किसान ने शनिवार को यहां कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब जिले में बदोची गांव के एक निवासी गुरविंदर सिंह ने छत से लगे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि सिंह ने धान की फसल के लिए पट्टे पर जमीन ली थी लेकिन बेमौसम बारिश के कारण कम उत्पादन हुआ. निराश होकर उसने खुदकुशी कर ली.
और पढ़ें- असम: तालाब में ASTC की बस गिरने से 7 की मौत, 20 घायल
उन्होंने बताया कि शव का फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया और परिवार को सौंप दिया गया. सिंह के परिवार में उनकी पत्नी हरजीत कौर और एक बेटी है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें