logo-image

विकास के मुद्दे पर चुनाव में जाएं, बादल की पार्टी नेताओं को सलाह

अकाली दल पंजाब चुनावों में विकास को मुद्दा बनाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सलाह दी है कि वो वो जनता के बीच विकास कार्यों को लेकर जाएं।

Updated on: 29 Oct 2016, 08:20 AM

चंडीगढ़:

अकाली दल पंजाब चुनावों में विकास को मुद्दा बनाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सलाह दी है कि सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों को वो जनता के बीच लेकर जाएं और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ें।

मुख्यमंत्री बादल ने पार्टी नेताओं को नसीहत दी है कि वो विपक्षी दलों के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहां कि सरकार को पिछले दस सालों को काम को लेकर जनता के बीच जाएं और सकारात्मक चुनाव प्रचार करें।

मुख्यमंत्री ने सासंदों, मंत्रियों, विधायकों और जिलाध्यक्षों की बैठक में कहा कि जितना काम उनकी सरकार ने किया है उतना काम पंजाब में कभी नहीं हुआ। साथ ही अकाली-बीजेपी ने जनता को एक अच्छी सरकार दी है।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा किये जा रहे के झूठे वादों और प्रचार के बारे में जनता को बताएं। साथ ही हेरिटेज म्यूज़ियम और पार्टीशन म्यूजियम के बारे में भी जनता को बताए जाने पर जोर दिया।

सुखबीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की असलियत भी जनता को बताई जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप का अपना ट्रैक रेकॉर्ड खराब है, उन लोगं ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं और यहां पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।