News Nation Logo

नहीं जानते होंगे आप गूगल के इन खास एप्स के बारे में...

Know these useful google apps

News Nation Bureau | Updated : 28 July 2017, 12:27:50 AM
गूगल प्ले स्टोर (फाइल)

गूगल प्ले स्टोर (फाइल)

1
एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर- आपका स्मार्टफोन अगर गुम जाए तो यह एप आपकों आपके मोबाइल तक पहुंचा सकता है। यह एप आपके फोन को ट्रैक करता हैं जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को वापस पा सकते हैं। बस इसे आपको अपने स्मार्टफोन में कनफिगर करना होता है।
एंड्रोयड एप (फाइल)

एंड्रोयड एप (फाइल)

2
गूगल अथॉन्टिकेटर- यह एप ऑफलाइन भी आपको सेवाए देता है। अगर आप टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन यूज करते हैं तो आपके लिए यह एप बहुत काम का है। इसके जरिए आपको अकाउंट्स में लॉगिन करने में आसानी होगी।
गूगल (फाइल)

गूगल (फाइल)

3
जेस्चर सर्च एप- इस एप की मदद से आप एप्स के अलावा सेटिंग्स तक जेस्चर की मदद से एक्सेस कर सकते हैं। इसमें आप कई जेस्चर एड कर सकते हैं इससे सर्च और रिफाइंड होती जाएगी। अगर आप टाइप नहीं करना चाहते हैं तो यह एप आपके लिए परफेक्ट है।
गूगल (फाइल)

गूगल (फाइल)

4
गूगल कीप- इस एप की मदद से आप किसी भी हालत में हों नोट्स बना सकते हैं। इसमें कलर कोडेड नोट, टू-डू लिस्ट, रिमाइंडर मौजूद है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपके गूगल अकाउंट से सिंक्ड है। ये आपकी सभी डिवाइसेज पर इजी एक्सेस हो जाता है।
गूगल (फाइल)

गूगल (फाइल)

5
गूगल इनबॉक्स: आपका गूगल मेल अकाउंट यानी जीमेल आपके ईमेल्स को बहुत अच्चे फीचर्स के साथ हैंडल करता है। लेकिन गूगल इनबॉक्स के जरिए आप कुछ अलग फीचर्स को भी यूज कर सकते हैं। जैसे कि फ्लाइट चेकइन्स, ट्रांजैक्शन रिसीट्स आदि। इसमें आपको एक जैसे मेल्स का बंडल बनाकर स्नूज करने का भी फीजर मौजूद है।