News Nation Logo

देखें तस्वीरों में सबसे कम परियों में छक्कों का शतक लगाने वाले बल्लेबाज

With the advent of T20 cricket, it is necessary to have at least one power-hitter in the batting lineup, someone who can change the course of the game on his own when needed. Players like Chris Gayle and AB de Villiers have taken that art of hitting to another level over the years because these are the players who can hit sixes at their will and more importantly against any bowler, on any pitch, in any format etc. we have presented the fastest players to 100 sixes in ODIs.

News Nation Bureau | Updated : 10 September 2017, 02:53:44 PM
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

1
पाकिस्तान के मशहूर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने करियर की 126 पारियों में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए थे। शाहिद अफरीदी ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं और कई रिकॉर्ड तोड़े भी है।
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

2
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाते है ने करियर की 123 पारियों में अपने 100 छक्के पूरे किये। इन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को विश्व कप जिताया था और IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए भी कई बार IPL की ट्रॉफी जिताई है।
मार्टिन गुप्टिल

मार्टिन गुप्टिल

3
न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते है। न्यूजीलैंड के इस खतरनाक बल्लेबाज ने करियर की कुल 120 पारियों में 100 छक्के जड़ दिए थे।
रोस टेलर

रोस टेलर

4
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी रोस टेलर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते है। रोस टेलर ने करियर की 116 पारियों में अपने 100 छक्के पूरे किये। रोस न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाजो की लिस्ट में टॉप पर है।
कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड

5
सबसे कम पारियों में 100 छक्के जड़ने वालो की लिस्ट में सबसे टॉप यानी पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड है। पोलार्ड ने 86 पारियों में अपने 100 छक्के पूरे किये हैं। पोलार्ड ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाये है।