News Nation Logo

विंबलडन से बाहर हुए राफेल नडाल, सपना रह गया अधूरा

rafael nadal loses wimbledon

News Nation Bureau | Updated : 11 July 2017, 01:39:32 PM
राफेल नडाल (File)

राफेल नडाल (File)

1
राफेल नडाल विंबलडन से बाहर हो गए हैं। वे अपने गेम में उलटफेर का शिकार हो बाहर हुए हैं। हालांकि शुरुआत में उन्हें इस खिताब का पुख्ता दावेदार माना जा रहा था।
राफेल नडाल (File)

राफेल नडाल (File)

2
इस हार के बाद नडाल का विंबलडन जीतने का सपना एक सपना बनकर रह गया। प्री क्वार्टर फाइनल मैच में नडाल को गाइल्स मुलर ने 5 सेटों के रोमांचक मैच में 6-3, 6-4, 3-6, 4-6 और 15-13 से मात दी है।
राफेल नडाल (File)

राफेल नडाल (File)

3
15 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल को पहले 2 सेट में हार के बाद गेम में वापसी करना मुश्किल लग रहा था। लेकिन उन्होंने हार ना मानते हुए गेम वापसी की और आगे के 2 सेट अपने नाम कर लिए। नडाल के प्रशंसकों ने यहा आस लगा ली थी कि इसके बाद वे आखिरी सेट भी जीतकर उनका सपना साकार करेंगे।
राफेल नडाल (File)

राफेल नडाल (File)

4
नडाल जब पांचवा और आखिरी सेट हारे तो इसी के साथ उनका लगातार 3 बार फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीतने का सपना अधूरा ही रह गया।
राफेल नडाल (File)

राफेल नडाल (File)

5
हालांकि इस शानदार मैच में हारने के पहले तक नडाल को इस विंबलडन जीतने के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। नडाल 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। हालांकि इस मैच में उन्हें रोजर फेडरर ने हरा दिया था।