News Nation Logo

चैम्पियंस ट्रॉफी: बर्मिंघम में सचिन, रणवीर, उर्वशी देखने पहुंचे भारत-पा​क का मैच

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच देखने के लिए बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर भी पहुंचे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ अभिनेता रणवीर सिंह​, उर्वशी रतौला भी पहुंचे।

News Nation Bureau | Updated : 04 June 2017, 03:10:44 PM
उर्वशी रतौला

उर्वशी रतौला

1
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच देखने के लिए बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर भी पहुंचे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ अभिनेता रणवीर सिंह​, उर्वशी रतौला ने यहां पहुंचकर मैच का लुत्फ उठाया।
रणवीर सिंह​

रणवीर सिंह​

2
सोशल मीडिया पर अभिनेता, अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह स्टेडियम में नजर आ र​हे हैं।
सचिन तेंदुलकर के साथ में धनुष

सचिन तेंदुलकर के साथ में धनुष

3
सचिन तेंदुलकर के साथ में धनुष भी भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाफजाई के लिए पहुंचे। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 91 रन, कोहली ने 81, धवन ने 68 और युवराज सिंह ने 53 बनाए।
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह

4
रणवीर सिंह इस दौरान स्टेडियम में अपनी सेल्फी लेते हुए नजर आए। वहीं बारिश की वजह से मैच में कई बार खलल हुआ, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर पाकिस्तानी टीम के लिए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।
युवराज सिंह

युवराज सिंह

5
मैच एक पल के लिए लगा माना हाथों से निकल गया हो, लेकिन पिच पर युवराज सिंह के आते ही स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई। और हर कोई उनके चौकों छक्कों का इंतजार करने लगा।
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

6
बता दें पाकिस्तान ने टॉस जीत भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मैच की बेहद संयम के साथ शुरुआत की और पारी को संभाले रखा।
नीता अंबानी

नीता अंबानी

7
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान एक साथ नजर आए। इसके अलावा राजीव शुक्ला भी उनके साथ दिखे।