News Nation Logo

बारिश और बाढ़ ने J&K, ओडिशा, कोलकाता और असम में मचाई तबाही

Rainfall in Jammu and kashmir, Orrisa, west bengal and Assam creates havoc in country

News Nation Bureau | Updated : 02 July 2018, 06:28:53 PM
कोलकाता

कोलकाता

1
पश्चिचम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश के कारण शहर की रफ्तार पर लगाम लग गयी। सड़कों पर पानी होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
असम में बाढ़

असम में बाढ़

2
वहीं असम में बाढ़ के कारण 23 लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा तो सैंकडों लोग घर से बेघर हो गए। इस बाढ़ के कारण करीब साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।
मुंबई

मुंबई

3
मुंबई में तेज बारिश से वहां का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सड़कों के जलभराव के कारण ट्रैफिक से लेकर लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल भी इस बारिश के कारण प्रभावित हुई।
ओडिशा

ओडिशा

4
ओडिशा के भुवनेश्वर में शनिवार को हुई भारी बारिश से सड़क पर खड़े वाहन डूब गए। भारी बारिश के चलते आम जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है।
श्रीनगर

श्रीनगर

5
जम्मू एवं कश्मीर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियां, नाले और अन्य जल स्रोत उफान पर हैं। ख़राब मौसम को देखते हुए कश्मीर घाटी के सभी स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।