IN PIC: कैबिनेट विस्तार के बाद मोदी के नए मंत्रियों ने संभाली कमान
Modi's new ministers take charge after cabinet expansion
News Nation Bureau | Updated : 04 September 2017, 10:50:44 PM
पीयूष गोयल, रेल मंत्री
रविवार को मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद आज सभी नए मंत्रियों ने अपने मंत्रालय का कामकाज संभाल लिया है। पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है।
सुरेश प्रभु, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मंत्री
रेल दुर्घटना के बाद इस्तीफे की पेशकश कर चुके पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु का विभाग बदल दिया गया है। प्रभु को अब कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी दी गई है। आज उन्होंने आधिकारिक तौर पर वाणिज्य मंत्री की कमान संभाल ली है।
नितिन गडकरी, जल संसाधन मंत्री
जल संसाधन मंत्रालय जिम्मेदारी अब नितिन गडकरी के कंधों पर है। आज मंत्रालय जाकर गडकरी ने आधिकारिक तौर पर अपना पद संभाल लिया। गडकरी के पास पहले से सड़क परिवहन और राजमार्ग के साथ शिपिंग मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी है।
धर्मेंद्र प्रधान, कौशल विकास मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें स्किल डिवेलपमेंट एंड आन्त्रप्रेन्योर्स का प्रभार दिया गया है। प्रधान ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कौशल विकास मंत्रालय पहले राजीव प्रताप रुडी के पास था।
मुख्तार अब्बास नकवी, अल्पसंख्यक मंत्री
मुख्तार अब्बास नकवी पहले इस मंत्रालय में राज्य मंत्री की भूमिका में थे। अब उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। उन्होंने अपने मंत्रालय का आधिकारिक कार्यभर संभाल लिया है।
गजेंद्र सिंह शेखावत, कृषि कल्याण राज्य मंत्री
शेखावत ने कृषि मंत्रालय जाकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उन्हें उनका कार्यभार सौंपा।
अश्विनी चौबे, पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
पर्यटन मंत्रालय जाकर बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने अपना कार्यभार संभाला, मोदी सरकार में चौबे पहली बार मंत्री बने हैं।