News Nation Logo

हैदराबाद को मिलेगी मेट्रो की सौगात, जानें किन किन शहरों में दोड़ती है मेट्रो

Metro rail in india Kolkata Metro Delhi Metro Bengaluru Metro Hyderabad Metro

News Nation Bureau | Updated : 28 November 2017, 11:23:56 AM
कोलकता मेट्रो

कोलकता मेट्रो

1
कोलकाता मेट्रो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक भूमिगत रेल प्रणाली है। यह भारतीय रेल द्वारा संचालित है। 1974 में शुरू हुई थी। यह भारत की पहली भूमिगत एवं मेट्रो प्रणाली थी। रूट की कुल लंबाई 22.3 किलोमीटर है जबकि 21 स्टेशन हैं। इनमें से 15 स्टेशन जमीन के अंदर, एक स्टेशन जमीन पर जबकि 5 जमीन से ऊपर है। 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली यह ट्रेन हर दिन लाखों यात्रियों को ढोती है।
दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो

2
दिल्ली मेट्रो रेल राजधानी दिल्ली की परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है। इसका शुभारंभ 24 दिसंबर, 2002 को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति 70किमी/घंटा रखी गयी है। सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी रोटेम (ROTEM) द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो रेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
बेंगलुरु मेट्रो

बेंगलुरु मेट्रो

3
बेंगलूरु मेट्रो को नम्मा मेट्रो के नाम से जाना जाता है। नम्मा मेट्रो का मतलब 'हमारी मेट्रो'। बेंगलूरु के लिये यह सेवा काफी लाभदायक माना जाता है। इसके निर्माण बेंगलुरु मेट्रो रेल कार्पोरेशन (बीएमआरसीएल) ने किया है। उद्घाटन 20 अक्टूबर 2011 को हुआ था।
मुंबई मेट्रो

मुंबई मेट्रो

4
महाराष्ट्र की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने हरी झंडी दिखा कर की थी। मुंबई के पूर्वी हिस्से को पश्चिम से जोड़ने वाली वर्सोवा- घाटकोपर मेट्रो मार्ग का शुभारंभ किया गया था। वर्सोवा से घाटकोपर के बीच 11 किलोमीटर का फासला है, जिसे मेट्रो करीब 21 मिनट में तय करती है। करेगी। मुंबई मेट्रो सुबह साढ़े 5 बजे से रात 12 बजे तक सेवा देती है।
जयपुर मेट्रो

जयपुर मेट्रो

5
पिंक सिटी जयपुर में भी मेट्रो दोड़ रही है। जयपुर मेट्रो के शुरुआत में जो सबसे महत्वपूर्ण बात थी वो ये थी कि यहां 24 मेट्रो पायलटों में से पांच महिलाएं थीं। एक ट्रेन में एक साथ 1100 यात्री सफर कर सकतें हैं।
चेन्नई मेट्रो

चेन्नई मेट्रो

6
चेन्नई में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता ने राज्य सचिवालय से लाइव वीडियो के जरिए हरी झंडी दिखाकर मेट्रो का शुभारंभ किया था। पहली मेट्रो अलंदुर मेट्रो स्टेशन से कोयमबेदु तक के लिए रवाना हुई थी।
कोच्चि मेट्रो

कोच्चि मेट्रो

7
नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में केरल की पहली मेट्रो ट्रेन का उद्धाटन किया। उन्होंने पलारिवट्टम स्टेशन से पथादिपल्लम के बीच मेट्रो सफर का आनंद भी लिया था। उद्धाटन समारोह में ई. श्रीधरन भी मौजूद थे।
लखनऊ मेट्रो

लखनऊ मेट्रो

8
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मेट्रो दौड़ रही है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया था। यहां की मेट्रो करीब 80 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से चलती है।
हैदराबाद मेट्रो

हैदराबाद मेट्रो

9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हैदराबाद में मेट्रो रेल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। नगोले और मियापुर के बीच 30 किलोमीटर लंबे रूट में 24 मेट्रो स्टेशन होंगे। इसका उद्घाटन पीएम करीब 2.15 बजे मियापुर से करेंगे।