News Nation Logo

मुंबई बारिशः 12 साल बाद फिर गहराया संकट, अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक, देखें तस्वीरें

मायानगरी की रफ्तार ने एक बार फिर से बारिश के आगे घुटने टे​क दिये हैं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण मुबंई वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई है।

News Nation Bureau | Updated : 29 August 2017, 07:46:10 PM
मुंबई बारिश

मुंबई बारिश

1
मायानगरी की रफ्तार ने एक बार फिर से बारिश के आगे घुटने टे​क दिये हैं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण मुबंई वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई है।
मुंबई बारिश

मुंबई बारिश

2
इस भीषण बारिश ने मुंबई वालों को ​एक बार फिर 26 जुलाई, 2005 के दिन की याद दिला दी है, जिसमें सैंकड़ों लोगों की जान चली गई थी और शहरवासियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 26 जुलाई, 2005 को मुंबई में 840 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
मुंबई बारिश

मुंबई बारिश

3
मुंबई में बारिश और बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर 12 साल पहले 2005 में देखने को मिला था। उस दौरान मुबंई समेत पूरे महाराष्ट्र पर मौसम का कहर बरपा था। इसमें करीब 1000 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई थी।
मुंबई बारिश

मुंबई बारिश

4
मुंबई के शांताक्रूज में तीन घंटे के अंदर 87 मिमी बारिश हुई है, जबकि दादर (155 मिमी), महालक्ष्मी परिसर (105 मिमी) बारिश रिकॉर्ड हुई है।
मुंबई बारिश

मुंबई बारिश

5
रेल ट्रैक पर पानी भरने की वजह से मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।
मुंबई बारिश

मुंबई बारिश

6
मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई और इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। कोंकण, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में भी अगले 24 घंटे में आफत भरे होने वाले हैं।
मुंबई बारिश

मुंबई बारिश

7
बता दें 12 साल पहले आई तबाही में मुंबई का बंदरगाह करीब चार दिनों तक बंद कर दिया गया था।
मुंबई बारिश

मुंबई बारिश

8
इसके साथ ही मुबंई का छत्रपति शिवाजी महराज का हवाई अड्डा भी काफी दिनों तक बंद रहा है।
मुंबई बारिश

मुंबई बारिश

9
देश की आर्थिक राजधानी मुबंई मानो थम सी गई थी, तब शेयर बाजार बंद होने की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ था।
मुंबई बारिश

मुंबई बारिश

10
केंद्र सरकार ने तब महाराष्ट्र को बाढ़ से निपटने के लिए 500 करोड़ रुपए की सहायता दी थी।