News Nation Logo

देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री ने फहराया झंडा, देखें तस्वीरों में

आज देश आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर पर देखें देश भर में कैसे मना आज़ादी का जश्न।

News Nation Bureau | Updated : 15 August 2017, 11:59:56 AM
यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ

1
आज 71वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को बधाई दी। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण किया है। ध्वजारोहण के बाद योगी ने अपने सम्बोधन में कहा भारत माता के सभी सपूतों को नमन करता हूं।
केरल के मुख्यमंत्री पिनरयी विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनरयी विजयन

2
स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने सेंट्रल स्टेडियम, त्रिवेंद्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

3
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में झंडा फहराया। ध्वजारोहण के बाद नीतीश ने कहा कि बिहार बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के जवान बाढ़ पीड़ितों के राहत व बचाव कार्य में दिन रात जुटे हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार हर संभव मदद देगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

4
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में तिरंगा फहराया।
असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल

असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल

5
असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू

6
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने मंगलवार को 71 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तारकामा स्टेडियम में आयोजित मुख्य आधिकारिक समारोह में मुख्यमंत्री ने परेड की समीक्षा की।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

7
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राजधानी के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम (लाल परेड मैदान) में आयोजित भव्य समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

8
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस की झाँकियां प्रदर्शित की जा रही हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

9
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया।