News Nation Logo

SEE PICS: फोर्ब्स ने जारी की 400 अमेरिकी अरबपतियों की सूची, देखें कौन है टॉप 10 में

forbes list 2017 top ten american billionaire bill gates jeff bezos photo gallery

News Nation Bureau | Updated : 18 October 2017, 11:44:58 AM
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स

1
फोर्ब्स पत्रिका ने अमेरिका के 400 अरबपतियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार 24वीं बार पहले स्थान पर बरकरार हैं। बता दें कि बिल गेट्स की कुल संपत्ति 89 बिलियन डॉलर है। आपको बता दें कि फोर्ब्स द्वारा जारी लिस्ट में 400 अरबपतियों की कुल संपत्ति मिलाकर 2.7 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जो कि एक रिकॉर्ड है। साल 2016 में इन सबकी कुल संपत्ति 2.4 ट्रिलियन डॉलर थी।
अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस

अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस

2
फोर्ब्स की इस लिस्ट में बिल गेट्स के बाद दूसरे नंबर पर अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं, जिनकी कुल संपत्ति 81.5 बिलियन डॉलर है। बेजोस ने साल 1994 में अमेजॉन की स्थापना की थी। बता दें कि बेजोस ने 2013 में वाशिंग्टन पोस्ट को 250 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
वारेन बफेट

वारेन बफेट

3
अमेरिका के ओमाहा में स्थित कंपनी बर्कशायर हाथवे के सीईओ वारेन बफेट अरबपतियों की इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 80.5 बिलियन डॉलर है।
फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग

फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग

4
फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग की संपत्ति में करीब 15.5 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी कुल संपत्ति 71 बिलियन डॉलर हो चुकी है। जकरबर्ग इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बरकरार हैं। ता दें कि अमेरिका में संपत्ति बढ़ने के मामले में मार्क जकरबर्ग सबसे ऊपर हैं।
लैरी एलिसन (फोटो: फोर्ब्स)

लैरी एलिसन (फोटो: फोर्ब्स)

5
पांचवे स्थान पर सॉफ्टवेयर फर्म ओराकल के सहसंस्थापक लैरी एलिसन हैं। इनकी कुल संपत्ति में 1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और अब 60 बिलियन डॉलर पहुंच गई है।
चार्ल्स कोच (फोटो: फोर्ब्स)

चार्ल्स कोच (फोटो: फोर्ब्स)

6
अरबपतियों की इस सूची में छठे स्थान पर चार्ल्स कोच हैं, जो कि कोच इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और सीईओ हैं, जिनकी कुल संपत्ति 48.5 बिलियन डॉलर है।
डेविड कोच (फोटो: फोर्ब्स)

डेविड कोच (फोटो: फोर्ब्स)

7
सातवें स्थान पर कोच इंडस्ट्री के एक्जिक्युटिव वाइस प्रेसिडेंट डेविड कोच हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग चार्ल्स कोच के ही बराबर 48.5 बिलियन डॉलर है। बता दें कि कोच इंडस्ट्री पर इनका ज्यादा नियंत्रण है।
माइकल ब्लूमबर्ग (फोटो: फोर्ब्स)

माइकल ब्लूमबर्ग (फोटो: फोर्ब्स)

8
आठवें स्थान पर वित्तीय सूचना और मीडिया कंपनी 'ब्लूमबर्ग' के सीईओ माइकल ब्लूमबर्ग हैं, जिनकी कुल संपत्ति 47.7 बिलियन डॉलर है। इन्होंने 1981 में इस कंपनी की स्थापना की थी।
लैरी पेज (फोटो: फोर्ब्स)

लैरी पेज (फोटो: फोर्ब्स)

9
वहीं नौंवे स्थान पर गूगल के सीईओ लैरी पेज हैं, जिनकी कुल संपत्ति 47.2 बिलियन डॉलर है। इन्होंने 1998 में अपने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी के साथी सर्जे ब्रिन के साथ गूगल की स्थापना की थी।
गूगल के प्रेसिडेंट सर्जे ब्रिन (फोटो: फोर्ब्स)

गूगल के प्रेसिडेंट सर्जे ब्रिन (फोटो: फोर्ब्स)

10
फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची में 10वें स्थान पर गूगल के प्रेसिडेंट सर्जे ब्रिन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 46 बिलियन डॉलर है। पिछले साल से इनकी संपत्ति में 2.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।