News Nation Logo

सावन का आखिरी सोमवार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जाने क्या है खास?

आज सावन माह का आखिरी सोमवार है। इस दौरान जहां शिवालयों में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे, वहीं श्रद्धालुओं की ओर से जिले में जगह-जगह भंडाराें का आयोजन किया जाएगा।

News Nation Bureau | Updated : 07 August 2017, 12:08:52 PM
इस बार का सावन माह का आखिरी सोमवार  क्यूं है इतना खास?

इस बार का सावन माह का आखिरी सोमवार क्यूं है इतना खास?

1
आज सावन माह का आखिरी सोमवार है। इस दौरान जहां शिवालयों में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे, वहीं श्रद्धालुओं की ओर से जिले में जगह-जगह भंडाराें का आयोजन किया जाएगा। सावन माह की समाप्ति के बाद अब मंगलवार से भादो माह की शुरुआत हो जाएगी।
शिवालयों में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे

शिवालयों में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे

2
इस साल का सावन माह सोमवार से शुरू हुआ और सोमवार को ही संपन्न हो रहा है।
दुर्लभ है ये संयोग

दुर्लभ है ये संयोग

3
ऐसा 14 वर्ष पहले भी हुआ था और 27 वर्ष बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना कि आखिरी सोमवार को रक्षाबंधन है।
मनोकामना पूरी करते हैं शिव

मनोकामना पूरी करते हैं शिव

4
मान्यता है कि सावन के माह में भगवान शंकर की पूजा करने से वह भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।
भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना भी कर रही है महिलायें

भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना भी कर रही है महिलायें

5
आज ही के दिन रक्षा बंधन का भी पर्व भी होता है इस कारण मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन करने वाली महिलायें भगवान भोलेनाथ से अपने भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना भी कर रही है।
तीन बड़े पर्व हैं एक साथ

तीन बड़े पर्व हैं एक साथ

6
मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि आज तीन बड़े पर्व एक साथ पड़ गये हैं। साथ ही शाम चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इस कारण ग्रहण काल से कई घंटे पहले ही सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा तो मंदिर के कपाट बंद हो जायेंगे।