News Nation Logo

दुनिया की सबसे अनोखी सर्जरीज, देखें तस्वीरों में

भारतीय डॉक्टर्स पहली बार सिर से जुड़े ट्वीन बेबी को अलग करने के लिए सर्जरी का प्रयास कर रहें है। देखें तस्वीरों में दुनिया की सबसे अनोखी सर्जरीज

News Nation Bureau | Updated : 30 August 2017, 11:15:35 AM
मार्ली कैसियस (हैती)

मार्ली कैसियस (हैती)

1
मार्ली कैसियस हैती की रहने वाली एक लड़की है, जिसका जीवन 14 वर्ष की आयु तक सामान्य था। उसका चेहरा एक अजीब बीमारी के कारण भयभीत ढंग से विचित्र हो गया था। जिसके फलस्वरूप उसे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। मार्ली को हयतियन संस्था गुड सिमिट्रन अमेरिका लेकर आई जहां उसका इलाज मियामी के जैक्सन मेमोरियल मेडिकल सेंटर में हुआ।
टॉम लेम

टॉम लेम

2
2008 में, 15 वर्षीय टॉम लेम को उसके हाथ और कंधे में एक ट्यूमर की वजह से काट दिया गया था। सर्जन ने फिर एक नए कंधे के निर्माण के लिए उनकी खोखली कोहनी से हड्डी और कोशिकाओं का इस्तेमाल किया। टॉम, जो पोंटेफेक्ट, वेस्ट यॉर्क में रहते हैं, ने कैंसर से तीन साल तक संघर्ष किया है।