News Nation Logo

मानसून में भी रखें फिटनेस का ख्याल, नहीं पड़ेगें कभी बीमार

Fitness tips for monsoon Dont let your fit mode dry out

News Nation Bureau | Updated : 24 July 2017, 02:20:10 PM
मानसून में रहें फिट

मानसून में रहें फिट

1
फिटनेस कोई आदत नहीं, बल्कि जीवनशैली है। इसके लिए प्रतिबद्धता और समर्पण की जरूरत होती है। इसलिए मानसून में भी फिटनेस के प्रति अपने जुनून को कम न होने दें। विशेषज्ञों का कहना है कि घर के अंदर ही हल्का वर्कआउट कर आप खुद को फिट रख सकते हैं।
बारिश के दिनों में दौड़ना न छोड़ें

बारिश के दिनों में दौड़ना न छोड़ें

2
बारिश के दिनों में दौड़ना न छोड़ें, क्योंकि आपका शरीर जलप्रतिरोधी है। घर से बाहर जाकर कसरत करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आप फिट तथा ऊर्जा से भरपूर होते हैं। बारिश के दिनों में भी व्यायाम को जारी रखना चाहिए।
करें व्यायाम

करें व्यायाम

3
बारिश में बाहर जाकर व्यायाम नहीं करना चाहते तो घर के अंदर करें। कम से कम 45 मिनट की कसरत जरूर करें। स्क्वैट, पुशअप, प्लांक जैसे व्यायाम 30-40 मिनट में ही घर के अंदर किए जा सकते हैं।
कपड़े जूतों का सही चुनाव

कपड़े जूतों का सही चुनाव

4
व्यायाम के दौरान सही कपड़ों, जूतों और एसेसरीज का प्रयोग करना चाहिए। चटख रंग के कपड़े पसीने से भींगने के बाद जल्दी सूखते हैं और फफूंदी की संभावना कम कर देते हैं।
मानसून में खाना

मानसून में खाना

5
मानसून में घर के खाने के अलावा मौसमी फलों और सब्जियों पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा लीन मीट (चिकन, मछली व अन्य) और फलियों को भी अपने आहार में भरपूर शामिल करें। विटामिन बहुत जरूरी है। इसलिए अपने आहार में इसे शामिल करें।
मानसून के दौरान बाहर घूमने जाएं

मानसून के दौरान बाहर घूमने जाएं

6
मानसून के दौरान बाहर घूमने जाएं और अपनी दिनचर्या से ब्रेक लें। अपने शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर पर निकलें। अइससे आप मॉनसून के मौसम में सक्रियता, ऊर्जा से भरपूर और हल्कापन महसूस करेंगे।
योग करें

योग करें

7
योग को घर में घर के बाहर दोनों जगह किया जा सकता है। सरल आसनों को कर के आप फिट रह सकते हैं। साथ ही यह श्वसन संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है जो मानसून के समय बेहद आम है।