News Nation Logo

PICS: जायरा वसीम के अलावा इन एक्ट्रेस के साथ भी हो चुकी है छेड़छाड़

बॉलीवुड की 'दंगल' गर्ल जायरा वसीम के साथ विमान में छेड़छाड़ होने का मामला काफी गरमा गया है। सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बाद से पुलिस और महिला आयोग भी हरकत में आ गया है। खैर, दंगल गर्ल अलावा भी ऐसी कई मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जो इससे पहले भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पिंक' के एक प्रमोशनल इवेंट में इसकी लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने खुलासा किया था कि दिल्ली में उन्हें अक्सर छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता था।

News Nation Bureau | Updated : 10 December 2017, 09:57:03 PM
जायरा वसीम (इंस्टाग्राम फोटो)

जायरा वसीम (इंस्टाग्राम फोटो)

1
बॉलीवुड की 'दंगल' गर्ल जायरा वसीम के साथ विमान में छेड़छाड़ होने का मामला काफी गरमा गया है। सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बाद से पुलिस और महिला आयोग भी हरकत में आ गया है। खैर, दंगल गर्ल अलावा भी ऐसी कई मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जो इससे पहले भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पिंक' के एक प्रमोशनल इवेंट में इसकी लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने खुलासा किया था कि दिल्ली में उन्हें अक्सर छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता था।
तापसी पन्नू (इंस्टाग्राम फोटो)

तापसी पन्नू (इंस्टाग्राम फोटो)

2
तापसी के मुताबिक कॉलेज के दिनों में कई बार बस में लोग उन्हें गलत तरीके से छूते और छेड़छाड़ करते थे।
करीना कपूर खान (इंस्टाग्राम फोटो)

करीना कपूर खान (इंस्टाग्राम फोटो)

3
बॉलीवुड की बेबो उर्फ करीना कपूर खान को साल 2013 में एक इवेंट के दौरान छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था। खबरों की मानें तो इवेंट खत्म होने के बाद करीना बाहर आ रही थीं। तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की।
कैटरीना कैफ (इंस्टाग्राम फोटो)

कैटरीना कैफ (इंस्टाग्राम फोटो)

4
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी साल 2005 में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, कैटरीना कैफ दक्षिण कोलकाता की एक दुर्गा पूजा कमिटी के फंक्शन में शामिल होने गई थीं। इवेंट के दौरान उनके साथ छेड़खानी की घटना हुई थी।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम फोटो)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम फोटो)

5
फैशन दीवा के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को 'रांझणा' फिल्म के प्रमोशन के दौरान छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा था। हालांकि, बाद में उनके को-स्टार धनुष ने उनकी मदद की और उन्हें वहां से बाहर निकाला।
सोनाक्षी सिन्हा (इंस्टाग्राम फोटो)

सोनाक्षी सिन्हा (इंस्टाग्राम फोटो)

6
साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा को एक इवेंट के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने ना सिर्फ भद्दे कमेंट पास किए। बल्कि उन्हें जबरन छूने की कोशिश भी की।
टीना दत्ता

टीना दत्ता

7
छोटे परदे के सीरियल 'उतरन' फेम टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता के साथ भी पिछले साल फ्लाइट में छेड़खानी हुई थी। टीना ने अपने फेसबुक पेज पर छेड़छाड़ की पूरी घटना का विवरण शेयर किया था।