News Nation Logo

B'day: विनोद खन्ना की ये फोटो हुई थी वायरल, ओशो भक्ति के कारण टूटी थी शादी

विनोद खन्ना.. एक ऐसा सदाबहार एक्टर, जिसे मोस्ट हैंडसम अभिनेता का खिताब हासिल था। 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्में विनोद खन्ना ने 27 अप्रैल 2017 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। ब्लड कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था, लेकिन इसके पहले 'मोस्ट हैंडसम' एक्टर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। इस फोटो में उनकी हालत देखकर सभी हैरान रह गए थे।

News Nation Bureau | Updated : 06 October 2017, 08:55:12 AM
विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

1
विनोद खन्ना.. एक ऐसा सदाबहार एक्टर, जिसे मोस्ट हैंडसम अभिनेता का खिताब हासिल था। 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्में विनोद खन्ना ने 27 अप्रैल 2017 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। ब्लड कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था, लेकिन इसके पहले 'मोस्ट हैंडसम' एक्टर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। इस फोटो में उनकी हालत देखकर सभी हैरान रह गए थे।
विनोद खन्ना की निधन से पहले की तस्वीर (फाइल फोटो)

विनोद खन्ना की निधन से पहले की तस्वीर (फाइल फोटो)

2
इस तस्वीर में विनोद खन्ना काफी दुबले-पतले और बीमार दिखाई दे रहे थे। निधन से पहले शरीर में पानी की कमी की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। पूरा बॉलीवुड और विनोद खन्ना के फैंस यह फोटो देखकर सकते में आ गए थे।
विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

3
अगर बात करें विनोद खन्ना की निजी जिंदगी की तो वह हमेशा सुर्खियो में रही है। कहा जाता है कि जब वह स्टारडम की ऊंचाई पर थे, तब आध्यात्मिक गुरु ओशो उन्हें ग्लैमर की दुनिया से दूर आध्यात्म में लेकर गए थे।
अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

4
विनोद खन्ना के इस कदम ने न सिर्फ उनकी जिंदगी बदल दी, बल्कि उनसे सुपरस्टार का तमगा भी छीन लिया। बता दें कि 70-80 के दशक में विनोद के सभी दीवाने थे। लोग ऐसा कहते हैं कि अगर विनोद इन सब चक्करों में नहीं पड़ते तो वह अमिताभ बच्चन से कहीं आगे होते।
गीतांजलि और कविता के साथ विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

गीतांजलि और कविता के साथ विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

5
फिल्म इंडस्ट्री का स्टारडम छोड़कर संन्यास की राह पकड़ने वाले विनोद का परिवार भी टूट गया था। उन्होंने दो शादियां की थी। पहली अपनी कॉलेज की दोस्त और मॉडल गीतांजलि से और दूसरी अपने से 16 साल छोटी कविता से। लेकिन ओशो भक्ति के कारण उनकी शादी टूट गई।
विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

6
सदाबहार एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1968 में आई फिल्म 'मन का मीत' से की थी। इसमें उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी। उनके पिता नहीं चाहते थे बेटा फिल्म इंडस्ट्री में जाए, लेकिन विनोद ने न सिर्फ खुद की पहचान बनाई, बल्कि एक अलग मुकाम हासिल किया। गुलजार की फिल्म 'मेरे अपने' (1971) से चर्चा मिली और बतौर नायक उन्होंने खुद को स्थापित किया।