News Nation Logo

इन फिल्मों में दिखी विनोद खन्ना-फिरोज खान की शानदार केमिस्ट्री, एक ही तारीख को कहा अलविदा

बॉलीवुड के दो वेटरन एक्टर्स विनोद खन्ना और फिरोज खान की आज डेथ एनिवर्सिरी है। इंडस्ट्री के दोनों दोस्तों ने एक ही तारीख को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की, जो पर्दे पर हिट साबित हुईं।

News Nation Bureau | Updated : 27 April 2018, 12:11:41 PM
फिरोज खान और विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

फिरोज खान और विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

1
बॉलीवुड के दो वेटरन एक्टर्स विनोद खन्ना और फिरोज खान की आज डेथ एनिवर्सिरी है। इंडस्ट्री के दोनों दोस्तों ने एक ही तारीख को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की, जो पर्दे पर हिट साबित हुईं।
फिरोज खान और विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

फिरोज खान और विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

2
'शंकर शंभू' में दिखे साथ 1976 में रिलीज हुई 'शंकर शंभू' में विनोद खन्ना और फिरोज खान साथ नजर आए। इस फिल्म में भी दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा गई।
फिरोज खान और विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

फिरोज खान और विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

3
'कुर्बानी' में साथ किया काम 'कुर्बानी' फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन फिरोज खान ने ही किया था। मूवी में फिरोज खान और विनोद खन्ना के अलावा अमरीश पुरी, अमजद खान, जीनत अमान, कादर खान, शक्ति कपूर और अरुणा ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। कुर्बानी हिट साबित हुई और उस दौर में 12 करोड़ का बिजनेस किया।
फिरोज खान और विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

फिरोज खान और विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

4
'दयावान' में साथ आए नजर विनोद और फिरोज की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। दोनों ने 1988 में रिलीज हुई 'दयावान' में फिर साथ में काम किया। इसमें विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। इसका निर्देशन भी फिरोज खान ने ही किया था।
विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

विनोद खन्ना (फाइल फोटो)

5
विनोद खन्ना ने 'मेरे अपने', 'इंसाफ', 'परवरिश', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'मेरा गांव मेरा देश', 'चांदनी', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'अमर, अकबर, एंथनी' जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 27 अप्रैल 2017 को लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। वह 70 साल के थे।
फिरोज खान (फाइल फोटो)

फिरोज खान (फाइल फोटो)

6
फिरोज खान ने भी लंबी फिल्मी पारी खेली। वह अपनी खास शैली, अलग अंदाज और किरदारों के लिए जाने जाते रहे। फिल्मों में कभी वह हीरो की भूमिका में नजर आए तो कभी खूंखार विलेन का रोल अदा किया। दोनों ही तरह के किरदारों में फिरोज जान डाल देते थे। 27 अप्रैल 2009 को उन्होंने अंतिम सांस ली।