News Nation Logo

सुनील शेट्टी को उनके फैन्स प्यार से बुलाते ​हैं अन्ना, मोहरा, बाॅर्डर और हेराफेरी फिल्म के दर्शक आज भी हैं दीवाने

भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, टेलीविजन प्रिजेंटर सुनील शेट्टी ने भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूरी बना रखी है, लेकिन 90 के दशक में उनके सितारे बुलंदी पर थे।

News Nation Bureau | Updated : 06 May 2017, 04:17:04 PM
सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी

1
भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, टेलीविजन प्रिजेंटर सुनील शेट्टी ने भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूरी बना रखी है, लेकिन 90 के दशक में उनके सितारे बुलंदी पर थे।
सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी

2
इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं, जिससे वह निर्माताओं और निर्देशकों की पहली पसंद बन गए। आइए हम आपको बताते हैं सुनील शेट्टी की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारें में, जिन्होंने न केवल बॉक्स आॅफिस पर रिकॉर्ड बिजनेस किया, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी अपनी खास छाप छोड़ने में सफल रहीं।
सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी

3
लगभग 110 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके अन्ना ने बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में अपनी जगह स्थापित की है। फैन्स उन्हें प्यार से अन्ना कहकर बुलाते हैं।
सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी

4
बाॅलीवुड के अलावा उन्होंने इंग्लिश फिल्म डोंट स्टाॅप ड्रीमिंग और तमिल फिल्म 12बी में भी काम किया। उनकी सफल फिल्मों में बलवान, दिलवाले, अंत, मोहरा, गोपी किशन, कृष्णा, रक्षक, बाॅर्डर, भाई, हेराफेरी, धड़कन आदि शामिल है। 2014 में उन्होंनेे न्यूमरोलाॅजी के आधार पर अपने नाम की स्पेलिंग को चेंज किया।
सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी

5
उन्होंने 2001 में 'धड़कन' फिल्म के लिए बेस्ट विलेेन का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था। इसके अलावा भी उन्हें कई बार कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सुनील के दो बच्चे हैं अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी। सलमान खान ने अथिया को फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू कराया था।