News Nation Logo

सोनू निगम के Birthday पर तस्वीरों में देखिए उनके सिंगिंग से लेकर एक्टिंग तक का सफर

Sonu Nigam birthday special Know the Unknown Facts About Him

News Nation Bureau | Updated : 30 July 2018, 11:41:01 AM
सोनू निगम आज अपना 45वां जन्मदिन

सोनू निगम आज अपना 45वां जन्मदिन

1
सोनू निगम आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे है। 90 के दशक की लड़कियों के दल पर राज करने वाले सोनू निगम की सिर्फ आवाज में ही जादू नहीं था, लड़कियां उनके लुक की भी दीवानी थी। सोनू का नाम उन सेलेब्स की लिस्ट में आता था, जिनके पोस्ट लड़कियां अपने कमरे में लगाया करती थी।
सोनू निगम

सोनू निगम

2
मात्र चार साल की उम्र में ही रफी साहब का 'क्या हुआ तेरा वादा' स्टेज पर गाने वाले सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। उन्हें संगीत की प्रेरणा अपने माता पिता से ही मिली।
सोनू निगम

सोनू निगम

3
स्टेज शो के बाद संगीत में करियर बनाने मुंबई पहुंचे सोनू निगम ने 19 साल की उम्र में अपना पहला एल्बम 'रफी की यादें' लॉन्च किया था। इसके बाद इंडस्ट्री में उन्होंने पैर जमाने की काफी कोशिश मगर बहुत सफलता नहीं मिली। इस दौरान सोनू ने जी टीवी पर आने वाले म्यूजिकल शो 'सारेगामापा' को होस्ट किया। इस शो की सफलता के बाद सोनू ने कभी दोबारा मुड़कर नहीं देखा। 1995 में गुलशन कुमार ने सोनू को 'बेवफा सनम' में 'अच्छा सिला दिया तूने प्यार का' मौका दिया। इस गाने के सोनू की पहचान घर घर में बना दी।
सोनू निगम का परिवार

सोनू निगम का परिवार

4
सोनू निगम ने अपने से 15 साल छोटी एक्ट्रेस मधुर‍िमा से शादी की है। उनका एक बेटा है, जो भी एक सिंगिंग के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में रह चुका है।
सोनू निगम

सोनू निगम

5
‘दीवाना तेरा’, ‘बिजुरिया’, ‘तेरा मिलना’ जैसे इंडी पॉप गानों ने सोनू निगम को युवाओं का स्टार सिंगर बना दिया था। वहीं 'आज के दौर में दिल चाहता है', 'अभी मुझमें कहीं', 'है गुजारिश' जैसे गानों से अपनी आवाज का जादू बरकरार रखें हुए है।
सोनू को फिल्मफेयर अवार्ड

सोनू को फिल्मफेयर अवार्ड

6
सोनू निगम अब तक दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके है। सबसे पहले उन्हे 2002 में फिल्म साथिया के 'साथिया' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसके बाद 2003 में फिल्म कल हो ना हो के गीत 'कल हो ना के लिए मिला था।
सोनू निगम

सोनू निगम

7
जानी दुश्मन, काश आप हमारे होते, लव इन नेपाल जैसी फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग भी की। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली।
सोनू का विवादों से नाता

सोनू का विवादों से नाता

8
लोकप्रिय सिंगर होने के अलावा सोनू का विवादों से भी नाता रहा है। अजान , असहिष्णुता, राधे मैं जैसे मुद्दों पर उनके बयानों से विवादों ने जन्म ले लिया था। हालांकि इससे उनकी इमेज पर कोई खास असर नहीं पड़ा।