News Nation Logo

PHOTOS: क्या शादी में ऐसी दिखेंगी सोनम कपूर? देखें उनका ब्राइडल लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। वैसे तो सोनम यंगस्टर्स के लिए फैशन आइकॉन हैं, लेकिन कई फिल्मों में उनका दुल्हन वाला लुक भी फैंस को खूब पसंद आया है।

News Nation Bureau | Updated : 02 May 2018, 03:58:34 PM
सोनम कपूर (फाइल फोटो)

सोनम कपूर (फाइल फोटो)

1
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। वैसे तो सोनम यंगस्टर्स के लिए फैशन आइकॉन हैं, लेकिन कई फिल्मों में उनका दुल्हन वाला लुक भी फैंस को खूब पसंद आया है।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

2
सोनम कपूर भले ही 8 मई को रियल लाइफ में दुल्हन बनेंगी। उन्हें इस अवतार में देखने के लिए फैंस बेताब भी हैं, लेकिन उसके पहले ही हम आपको उनका ब्राइडल लुक दिखाने जा रहे हैं।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

3
परिवार ने पिछले कई हफ्तों से लगाई जा रही शादी की अटकलों की पुष्टि भी कर दी है। कपूर और आहूजा फैमिली की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 'कपूर और आहूजा परिवार सोनम और आनंद की शादी की घोषणा कर काफी खुश और गर्वित हैं। शादी आठ मई को मुंबई में होगी।'
सोनम कपूर (फाइल फोटो)

सोनम कपूर (फाइल फोटो)

4
सोनम और आनंद पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन वे कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने आए थे। सोशल मीडिया पर अपने सफर की यादें भी शेयर की।
सोनम कपूर (फाइल फोटो)

सोनम कपूर (फाइल फोटो)

5
पहले खबर आई थी कि सोनम और आनंद जेनेवा में शादी करने वाले थे, लेकिन अब यह शादी भारत में ही होगी। मुंबई में शादी के बाद वह दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, क्योंकि आनंद दिल्ली के हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे। कपूर फैमिली जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई है। शादी बांद्रा या जुहू के होटल में हो सकती है।