News Nation Logo

PICS: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की ये तस्वीरें 2 महीने बाद आईं सामने

सोनम कपूर 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पति के लिए प्यार जाहिर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ पिता अनिल कपूर, बहन रिया कपूर, भाई हर्षवर्धन और कपूर फैमिली भी है।

News Nation Bureau | Updated : 03 July 2018, 02:23:45 PM
आनंद आहूजा और सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

आनंद आहूजा और सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

1
सोनम कपूर 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पति के लिए प्यार जाहिर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ पिता अनिल कपूर, बहन रिया कपूर, भाई हर्षवर्धन और कपूर फैमिली भी है।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

2
इन तस्वीरों में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मेहंदी से लेकर शादी तक की खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो पहली बार सामने आई हैं। सफेद लहंगे और लाल जोड़े में सोनम स्टनिंग लग रही हैं।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

3
सोनम की आनंद के साथ शादी बेहद चर्चा में रही थी। मेहंदी, संगीत, शादी समारोह सब कुछ शानदार रहा था, जिसमें कई बड़े फिल्मी सितारे शरीक हुए। अभिनेत्री के वेडिंग प्लानर का कहना था कि सोनम ने सारी जिम्मेदारी परिवार पर छोड़ दी थी और अपनी शादी को पूरी तरह से एन्जॉय कर रही थीं।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

4
सोनम और आनंद की शादी को 2 महीने पूरे होने वाले हैं। उनकी शादी की फोटोज 'Vogue' मैगजीन के कवर पेज पर छपी हैं।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

5
इन तस्वीरों में साफ दिखता है कि उनकी शादी बेहद स्टाइलिश और रॉयल थी।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

6
'वोग' ने इस तस्वीर को कवर पेज पर छापते हुए साल की 150 मोस्ट स्टाइलिश शादियों में शुमार किया है।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

7
सोनम ने कई फोटोज के कैप्शन में यह भी बताया कि कैसे हर कदम पर आनंद उनका सपोर्ट करते हैं।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

8
33 साल की सोनम और आनंद पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन वे कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने आए थे और सोशल मीडिया पर अपने सफर की यादें साझा की थीं।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

9
फिल्मों की बात करें तो शादी के बाद सोनम की मूवी 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसमें सोनम के अलावा करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी अहम रोल में थीं।
सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

10
इसके बाद सोनम 'संजू' फिल्म में नजर आईं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 4 दिन में 145 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।