News Nation Logo

B'day: स्मिता पाटिल एक्टिंग से पहले करती थीं एंकरिंग, जानें अनसुनी बातें

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकार स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1955 को हुआ था। उन्हें फिल्मी पर्दे पर गंभीर भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। वैसे तो उनका फिल्मी सफर 10 साल का रहा, लेकिन राज बब्बर के साथ अफेयर की खबरें चर्चा में रहती थीं।

News Nation Bureau | Updated : 17 October 2017, 08:44:09 AM
स्मिता पाटिल (फाइल फोटो)

स्मिता पाटिल (फाइल फोटो)

1
मशहूर अदाकार स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1955 को हुआ था। उन्हें फिल्मी पर्दे पर गंभीर भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। वैसे तो उनका फिल्मी सफर 10 साल का रहा, लेकिन राज बब्बर के साथ अफेयर की खबरें चर्चा में रहती थीं।
स्मिता पाटिल (फाइल फोटो)

स्मिता पाटिल (फाइल फोटो)

2
बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले स्मिता बॉम्बे दूरदर्शन में एंकर थीं। वह मराठी में न्यूज पढ़ती थीं।
राज बब्बर और स्मिता पाटिल (फाइल फोटो)

राज बब्बर और स्मिता पाटिल (फाइल फोटो)

3
स्मिता और राज बब्बर ने 'आज की आवाज' फिल्म में एक साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। लेकिन स्मिता की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। राज बब्बर ने किसी और से शादी कर ली और उनको दो बच्चे भी हुए। लेकिन साल 1986 में उन्होंने घर छोड़ दिया और स्मिता से शादी कर ली।
स्मिता पाटिल (फाइल फोटो)

स्मिता पाटिल (फाइल फोटो)

4
स्मिता ने इसी साल प्रतीक बब्बर को जन्म दिया। 28 नवंबर को प्रतीक का जन्म हुआ और 13 दिसंबर को स्मिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो वायरल इंफेक्शन की वजह से उन्हें ब्रेन इंफेक्शन हो गया था।
स्मिता पाटिल (फाइल फोटो)

स्मिता पाटिल (फाइल फोटो)

5
स्मिता को निधन के बाद दुल्हन की तरह सजाया गया था। क्योंकि उन्होंने कहा था कि उनके मरने के बाद उन्हें इसी तरह तैयार कर दुनिया से विदा किया जाए। स्मिता ने 'भूमिका', 'मंथन', 'मिर्च मसाला', 'अर्थ', 'मंडी' और 'निशांत' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं 'नमक हलाल' और 'शक्ति' जैसी व्यावसायिक फिल्में भी खूब सफल रहीं। उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया।