News Nation Logo

'चक दे इंडिया' के 10 साल कंप्लीट, अब ये कर रही हैं फिल्म की एक्ट्रेसेस

शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' को रिलीज हुए पूरे 10 साल हो गए हैं। इतने सालों बाद भी इस फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं। किसी भी मैच के दौरान आपको 'चक दे इंडिया' स्लोगन जरूर सुनाई देगा। वहीं डायरेक्टर शिमित अमिन और लेखक जयदीप साहनी की मूवी में काम करने वाली एक्ट्रेसेस अब ये काम करने लगी हैं।

News Nation Bureau | Updated : 11 August 2017, 07:42:25 AM
फाइल फोटो

फाइल फोटो

1
शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' को रिलीज हुए पूरे 10 साल हो गए हैं। इतने सालों बाद भी इस फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं। किसी भी मैच के दौरान आपको 'चक दे इंडिया' स्लोगन जरूर सुनाई देगा। वहीं डायरेक्टर शिमित अमिन और लेखक जयदीप साहनी की मूवी में काम करने वाली एक्ट्रेसेस अब ये काम करने लगी हैं।
सागरिका घाटके (प्रीति सभरवाल)

सागरिका घाटके (प्रीति सभरवाल)

2
सागरिका हाल ही में नसीरूद्दीन शाह के साथ 'इरादा' फिल्म में नजर आई थीं। इंडियन क्रिकेटर जहीर खान के साथ उनकी सगाई हो चुकी है। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
चित्राशी रावत (कोमल चौटाला)

चित्राशी रावत (कोमल चौटाला)

3
फिल्म में मजाकिया अंदाज में रहने वाली कोम 'चक दे इंडिया' के बाद कई फिल्मों में नजर आईं। फिलहाल वह नए टीवी शो 'शंकर जय किशन' में केतन सिंह की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
शिल्पा शुक्ला (बिंदिया नायक)

शिल्पा शुक्ला (बिंदिया नायक)

4
शिल्पा ने 'चक दे इंडिया' में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में वह महेश दत्तानी के सिनेप्ले द बिग फैट सिटी में दिखाई दी थीं।
तान्या अबरोल (बलवीर कौर)

तान्या अबरोल (बलवीर कौर)

5
तान्या पढ़ाई पूरी करने के बाद सीआईडी और कई अन्य टीवी शोज में नजर आईं। फिलहाल उनकी एक वेब सीरीज आने वाली है। वह एक पंजाबी फिल्म भी कर रही हैं।
शुभी मेहता (गुंजन लखानी)

शुभी मेहता (गुंजन लखानी)

6
शुभी मेहता कई फिल्में करने के कबाद अब बिजनेस वुमन बन गई हैं। वह गुड़गांव में अपनी कंपनी चला रही हैं। साथ ही वह कंपनी में कॉर्पोरेट ट्रेनिंग भी देती हैं।
विद्या मालवडे (विद्या शर्मा)

विद्या मालवडे (विद्या शर्मा)

7
'चक दे इंडिया' में टीम की गोलकीपर और कैप्टन रहीं विद्या मालवडे योगा इंस्ट्रक्टर बन गई हैं। वह आजकल देश के अलावा विदेशों में भी वर्कशॉप आयोजित करती हैं।