News Nation Logo

PICS: न्यूयॉर्क के इस आलिशान घर में रहती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बॅालीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर खबर की सुर्खियों में आ गई है लेकिन इस बार वजह उनका रिश्ता या फिल्में नहीं बल्कि वो अपने आलीशान घर के कारण चर्चा में आई है।

News Nation Bureau | Updated : 15 July 2018, 08:19:36 PM
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

1
बॅालीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर खबर की सुर्खियों में आ गई है लेकिन इस बार वजह उनका रिश्ता या फिल्में नहीं बल्कि वो अपने आलीशान घर के कारण चर्चा में आई है।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

2
हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने पोर्टल पर प्रियंका के इस नए घर की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

3
बॅालीवुड से लेकर हॅालीवुड तक में अपने अभिनय से नाम कमाने वाली प्रियंका ने न्यूयॅार्क में एक बंगला खरीदा है जो कि काफी शानदार है।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

4
बताया जा रहा है कि प्रियंका का फ्लैट जिस कॉमलैक्स में है वहां दो बेडरूम का फ्लैट की कीमत 30 करोड़ रुपये है।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

5
प्रियंका के घर में दीवारों से लेकर सोफे तक के कलर को काफी लाइट रखा गया है। जिस वजह से उनके घर से नजर हटाना भी मुश्किल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

6
पूर्व विश्व सुंदरी ने हॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाई। हॉलीवुड में उन्होंने अपना करियर बतौर गायिका शुरू किया और इसके बाद अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाई है।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

7
बता दें कि प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ 'भारत' में भी नजर आएंगी। प्रियंका 11 साल बाद सलमान के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले साल 2008 में वह 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में नजर आ चुके हैं। 'भारत' साल 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

8
फिल्म 'भारत' के साथ प्रियंका शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में अभिनय करती नजर आएंगी।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

9
हाल ही में प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रही थी।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

10
प्रियंका और निक जब भारत आए थे तो दोनों की सगाई को भी लेकर काफी कयास लगाए गए थे। इन खबरों पर प्रियंका ने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान प्रियंका ने सिर्फ निक के साथ ही नहीं बल्कि निक को अपने परिवार से भी मिलवाया और दोनों फैमिली के साथ गोवा ट्रिप पर भी गए थे।