News Nation Logo

B'day: बचपन में ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, देखें 'देसी गर्ल' की ये खास फोटोज

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी 'देसी गर्ल' यानि प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 36 साल की हो गई हैं। यूपी के बरेली और लखनऊ में बचपन बीता, साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज सिर पर सजाकर पूरी दुनिया में नाम रोशन किया। फिर बॉलीवुड में एंट्री की और आज हॉलीवुड की फिल्में कर रही हैं, लेकिन इस पूरे सफर में PC को कई उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ा।

News Nation Bureau | Updated : 18 July 2018, 12:07:44 PM
प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

1
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी 'देसी गर्ल' यानि प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 36 साल की हो गई हैं। यूपी के बरेली और लखनऊ में बचपन बीता, साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज सिर पर सजाकर पूरी दुनिया में नाम रोशन किया। फिर बॉलीवुड में एंट्री की और आज हॉलीवुड की फिल्में कर रही हैं, लेकिन इस पूरे सफर में PC को कई उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ा।
फैमिली के साथ प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

फैमिली के साथ प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

2
प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर में हुआ था। बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। प्रियंका के माता-पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। PC के छोटे भाई का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है।
प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

3
यूपी के बरेली और लखनऊ में पढ़ाई करने के बाद 13 साल की उम्र में वह आगे की स्कूलिंग के लिए आंटी के साथ यूनाइटेड स्टेट चली गईं। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि यूएस में पढ़ाई के दौरान वह कई बार कथित तौर पर रंगभेद का शिकार हो चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

4
3 साल बाद प्रियंका वापस भारत लौट आईं। इसके बाद उनकी मां मधु ने प्रियंका की कुछ फोटोज फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेजी, जो सिलेक्ट हो गईं। फिर प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजाने के बाद उनके पास बॉलीवुड से कई ऑफर आने लगे और वह फिल्म इंडस्ट्री चली गईं।
प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

5
प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं। उनके पिता की मृत्यु साल 2013 में कैंसर से हो गई थी। प्रियंका ने अपने पिता की हैंड राइटिंग 'डैडी लिल गर्ल' का टैटू भी कराया है।
प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

6
प्रियंका ने 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई', 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'वक्त: द रेस अगेंस्ट द टाइम', 'फैशन', 'दोस्ताना', 'कमीने', 'डॉन', 'बर्फी' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'बेवॉच' के जरिए हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद प्रियंका ने दो हॉलीवुड फिल्में 'ए किड लाइक जेक' और 'इजंट इट रोमांटिक' साइन की है। जल्द ही वह सलमान खान के साथ 'भारत' मूव में नजर आएंगी।