News Nation Logo

बर्थ एनिवर्सरी: पृथ्वीराज से रणबीर तक, जानें कपूर खानदान के बारे में रोचक तथ्य

फिल्म इंडस्ट्री में चार पीढ़ियों से कपूर खानदान राज कर रहा है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर राज कपूर, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा और करीना कपूर, ये सभी बॉलीवुड में पूरी तरह से सक्रिय हैं। पृथ्वीराज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको कुछ खास तथ्यों के बारे में बता रहे हैं...

News Nation Bureau | Updated : 03 November 2017, 08:37:41 AM
पृथ्वीराज कपूर और रणबीर कपूर (फाइल फोटो)

पृथ्वीराज कपूर और रणबीर कपूर (फाइल फोटो)

1
फिल्म इंडस्ट्री में चार पीढ़ियों से कपूर खानदान राज कर रहा है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर राज कपूर, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा और करीना कपूर, ये सभी बॉलीवुड में पूरी तरह से सक्रिय हैं। पृथ्वीराज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको कुछ खास तथ्यों के बारे में बता रहे हैं...
पृथ्वीराज कपूर (फाइल फोटो)

पृथ्वीराज कपूर (फाइल फोटो)

2
पृथ्वीराज कपूर ने साल 1942 में 'पृथ्वी थियेटर' की स्थापना की थी। पहली प्रदर्शनी के तौर पर कालिदास का मशहूर नाटक 'अभिज्ञानशाकुंतलम' पेश किया गया था। 1948 में राज कपूर के निर्देशन में पहली फिल्म 'आग' बनी थी।
पृथ्वीराज कपूर (फाइल फोटो)

पृथ्वीराज कपूर (फाइल फोटो)

3
फिल्म इंडस्ट्री में पृथ्वीराज 'पापाजी' के नाम से मशहूर थे। 'खानदान' उनके करियर की पहली फिल्म थी। वहीं पहली सवाक (बोलती) मूवी 'आलमआरा' में सहायक अभिनेता के रूप में काम करने का मौका मिला। देवकी बोस की फिल्म 'सीता' की कामयाबी के बाद बतौर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर को पहचान मिली।
तीनों बच्चों के साथ पृथ्वीराज कपूर (फाइल फोटो)

तीनों बच्चों के साथ पृथ्वीराज कपूर (फाइल फोटो)

4
पृथ्वीराज कपूर के तीन बच्चे हैं, राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर। तीनों ने ही फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और सफल भी हुए। राज कपूर ने डिंपल कपाड़िया को 'बॉबी' फिल्म से लॉन्च किया था। वहीं शम्मी कपूर ने 'कश्मीर की कली', 'दिल देके देखो' और 'जंगली' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
कपूर खानदान (फाइल फोटो)

कपूर खानदान (फाइल फोटो)

5
राज कपूर ने कृष्णा कपूर से शादी की और उनके तीन बच्चे हुए, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर। शशि कपूर के बच्चे फिल्मों में नहीं आए। वहीं शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज ने 53 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया। हालांकि वह बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना सके।
करिश्मा, रणबीर और करीना (फाइल फोटो)

करिश्मा, रणबीर और करीना (फाइल फोटो)

6
ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर इस वक्त बॉलीवुड में छाए हुए हैं। रणधीर कपूर ने बबीता से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं, करिश्मा कपूर और करीना कपूर। दोनों ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं।