News Nation Logo

PHOTOS: विराट-अनुष्का ने की PM मोदी से मुलाकात, दिया रिसेप्शन में आने का न्योता

Virat Kohli Anushka Sharma invited PM Narendra Modi to their wedding reception

News Nation Bureau | Updated : 21 December 2017, 02:48:13 AM
पीएम मोदी से मिले विराट-अनुष्का (फोटो-PMO)

पीएम मोदी से मिले विराट-अनुष्का (फोटो-PMO)

1
हाल ही में विवाह के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। मोदी ने दोनों को शादी की बधाई दी। इस दौरान पति-पत्नी के साथ विराट के भाई विकास भी मौजूद रहे। खबर है कि 'विरुष्का' ने मोदी को रिसेप्शन में आने के लिए न्योता दिया। ट्विटर पर पीएमओ के हवाले से कैप्शन के साथ एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें कहा गया, 'भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शाम को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।'
पीएम मोदी से मिले विराट-अनुष्का (फोटो-PIB)

पीएम मोदी से मिले विराट-अनुष्का (फोटो-PIB)

2
विराट-अनुष्का दिल्ली में 21 दिसंबर को और मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस पार्टी में कई नामचीन मौजूद रहेंगे। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली के बेहद खूबसूरत स्थान पर शादी कर ली थी। इस मौके पर दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे।
विराट और अनुष्का (इंस्टाग्राम)

विराट और अनुष्का (इंस्टाग्राम)

3
शादी के बाद विराट-अनुष्का हनीमून मनाने यूरोप गए थे। वे यूरोप से हाल ही में लौटे हैं। अब वह रिसेप्शन की तैयारी में जुटे हैं।
विराट और अनुष्का (फोटो-IANS)

विराट और अनुष्का (फोटो-IANS)

4
आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की मुलाकात सबसे पहले 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी। करीब चार साल तक चले अफेयर के बाद उन्होंने 11 दिसंबर को शादी की।
विराट और अनुष्का (फोटो-IANS)

विराट और अनुष्का (फोटो-IANS)

5
विराट-अनुष्का की इटली में शादी पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक विधायक ने बयान देकर विवाद पैदा कर दिया। मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि विराट देशभक्त नहीं हैं। विधायक ने क्रिकेट खिलाड़ी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी विदेश में होने पर ऐतराज जताया है और उनके देशभक्त होने पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने मंगलवार को कोहली का नाम न लेते हुए कहा, 'एक बहुत बड़े क्रिकेटर का हाल ही में विवाह हुआ है। उन्हें हिंदुस्तान में विवाह करने की जगह ही नहीं मिली। ऐसा खिलाड़ी, जिसके लिए भारत की भूमि मायने नहीं रखती, वह राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता।'
विराट और अनुष्का (फोटो-IANS)

विराट और अनुष्का (फोटो-IANS)

6
जिसपर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि नौजवानों को शादी से पहले शादी स्थल और भोजन मेनू के बारे में 'बीजेपी से अनुमति' लेनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट किया, 'भारत के सभी नौजवान पुरुष और महिलाएं, कृपया शादी किससे करें, शादी स्थल, समारोह आयोजन व भोजन मेनू के बारे में पहले बीजेपी से अनुमति लें।'