News Nation Logo

प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनास ने इन हसीनाओं को भी किया डेट, लंबी है लिस्ट

Nick Jonas Dated These Beauties Before Falling For Priyanka Chopra

News Nation Bureau | Updated : 19 August 2018, 08:41:56 AM
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

1
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते पर आखिरकार मुहर लग ही गई। पिछले तीन महीनों से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को लेकर बॉलीवुड में जमकर अफवाहों का दौर था। प्रियंका चोपड़ा ने इन सब अफवाहों पर अपने अंदाज में जवाब देते हुए अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया। हाल ही में अपने पैरेंट्स के साथ इंडिया पहुंचे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का शनिवार को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ रोका हो गया। इस अवसर पर निक और उनका पूरा परिवार भारतीय वेशभूषा में ही नजर आया। निक इंटरनेशनल सिंगर है और प्रियंका से करीब 10 साल छोटे है। उनका करियर प्रियंका की ही तरह ऊंचाई पर है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रियंका चोपड़ा निक का पहला प्यार नहीं है। निक, प्रियंका से भी कई लड़कियों को डेट कर चुके है। आइये आज हम आपको उनके बारे में बताते है।
ओलिविया कल्पो

ओलिविया कल्पो

2
खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा से ठीक पहले निक अमेरिकन मॉडल, ब्यूटी क्वीन और मिस यूनिवर्स 2012 रह चुकी ओलिविया कल्पो के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों का रिश्ता सिर्फ दो साल ही चला।
केट हडसन और लिलि कोलिन

केट हडसन और लिलि कोलिन

3
ओलिविया कल्पो के बाद निक के अफेयर की चर्चा ब्रिटीश अमेरिकन एक्ट्रेस लिलि कोलिन और अमेरिकन एक्ट्रेस केट हडसन के साथ भी खूब चर्चा में रही। हालांकि डेट से ज्यादा इनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।
डेल्टा गुडरम

डेल्टा गुडरम

4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते के बीच भले ही उम्र की दीवार बीच में ना आई हो, मगर ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गुडरम के साथ उनकी रिलेशनशिप टूटने का यही कारण रहा था। खबरों के मुताबिक डेल्टा औऱ निक साल 2012 में एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। उस समय निक 18 और डेल्टा 26 साल की थी, जिस कारण उनका रिश्टा टूट गया।
सेलेना गोमेज

सेलेना गोमेज

5
टीन एज में निक जोनास का अफेयर साल 2008 में सेलेना गोमेज के साथ भी रहा है। कहा जाता है कि निक सेलेना को दीवाने थे। हालांकि उनका प्यार भी परवान नहीं चढ़ा।
माइली साइरस

माइली साइरस

6
मात्र 13 साल की उम्र में निक को माइली साइरस से इश्क हो गया था। पहली बार एक चैरिटी इवेंट में निक की मुलाकात माइली से हुई थी। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा चला नहीं। हालांकि माइली को निक का पहला प्यार कहा जा सकता है।