News Nation Logo

ये फिल्में जिन्हें सेंसर बोर्ड ने कर दिया बैन, जानें क्या थी वजह

बॉलीवुड फिल्मों के सीन्स पर कैंची चलाने को लेकर विवादों में घिरे पहलाज निहलानी को सीबीएफसी प्रमुख के पद से हटा दिया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में बनती हैं। कुछ रिलीज हो जाती हैं तो कुछ अपने विवादित कंटेंट को लेकर विवादों में फंस जाती है। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जो अपने बोल्ड कंटेंट के कारण रिलीज ही नहीं हो सकी। इन फिल्मों को सेंसर बोर्ड ने कभी पास नहीं किया।

News Nation Bureau | Updated : 12 August 2017, 07:43:09 AM
फाइल फोटो

फाइल फोटो

1
बॉलीवुड फिल्मों के सीन्स पर कैंची चलाने को लेकर विवादों में घिरे पहलाज निहलानी को सीबीएफसी प्रमुख के पद से हटा दिया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में बनती हैं। कुछ रिलीज हो जाती हैं तो कुछ अपने विवादित कंटेंट को लेकर विवादों में फंस जाती है। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जो अपने बोल्ड कंटेंट के कारण रिलीज ही नहीं हो सकी। इन फिल्मों को सेंसर बोर्ड ने कभी पास नहीं किया।
कामसूत्र: अ टेल ऑफ लव (1996)

कामसूत्र: अ टेल ऑफ लव (1996)

2
बॉलीवुड डायरेक्टर मीरा नायर की यह फिल्म कामसूत्र पर बेस्ड थी। इस फिल्म में बोल्डनेस की हदें पार कर दी गईं। कई विवादों के बाद सेंसर ने इस मूवी को बैन कर दिया था।
परजानिया (2005)

परजानिया (2005)

3
यह फिल्म गुजरात में हुए दंगों पर आधारित थी। कुछ लोगों ने इस मूवी की खूब सराहना की तो किसी ने क्रिटिसाइज किया। सेंसटिव सब्जेक्ट की वजह से इस फिल्म को गुजरात में बैन कर दिया गया था।
द पिंक मिरर (2003)

द पिंक मिरर (2003)

4
इस फिल्म के डायरेक्टर श्रीधर रंगायन हैं। यह समलैंगिक रिश्तों पर आधारित थी और सेंसर बोर्ड को पसंद नहीं आई थी। विदेश में इस मूवी को फिल्म फेस्टिवल्स में खूब सराहा गया था, लेकिन भारत में सेंसर बोर्ड ने इसे बैन कर दिया।
फायर (1996)

फायर (1996)

5
इस फिल्म को दीपा मेहता ने डायरेक्ट किया था। फायर में हिंदी फैमिली की दो सिस्टर-इन-लॉ को लेस्बियन बताया गया है। शिवसेना समेत कई हिंदू संगठनों ने मूवी का काफी विरोध किया था। फिर सेंसर बोर्ड ने इसे बैन कर दिया।
बैंडिट क्वीन (1995)

बैंडिट क्वीन (1995)

6
बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक शेखर कपूर ने 1994 में बैंडिट क्वीन बनाई थी। इस फिल्म में बोल्ड सीन्स और गालियों की भरमार थी, जिसका काफी विरोद हुआ था। फिल्म के तथ्यों को लेकर फूलन देवी ने भी शिकायत दर्ज कराई थी।