News Nation Logo
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

PICS: हरियाणा की इन धाकड़ महिलाओं का पूरा विश्व मानता है लोहा

सिनेमा में सफलता, अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में मेडल जीतने, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने और अब विश्व सुंदरी का ताज जीतने के बाद देश में सबसे ज्यादा खराब लिंगानुपात के लिए मशहूर राज्य हरियाणा अब राज्य की बदनामी से आगे बढ़कर नई कहानी लिख रहा है। रोहतक में जन्मी और प्रभावशाली, रूढ़िवादी जाट समुदाय से तालुक रखने वाली मानुषी छिल्लर (20) ने शनिवार को 17 सालों के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, जिससे राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम फैलाने में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान की ओर दोबारा ध्यान केंद्रित हुआ।

News Nation Bureau | Updated : 22 November 2017, 04:20:06 AM
मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर

1
सिनेमा में सफलता, अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में मेडल जीतने, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने और अब विश्व सुंदरी का ताज जीतने के बाद देश में सबसे ज्यादा खराब लिंगानुपात के लिए मशहूर राज्य हरियाणा अब राज्य की बदनामी से आगे बढ़कर नई कहानी लिख रहा है। रोहतक में जन्मी और प्रभावशाली, रूढ़िवादी जाट समुदाय से तालुक रखने वाली मानुषी छिल्लर (20) ने शनिवार को 17 सालों के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, जिससे राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम फैलाने में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान की ओर दोबारा ध्यान केंद्रित हुआ। मानुषी की सफलता केवल विश्व सुंदरी या इससे पहले फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने तक निर्भर नहीं है। वह सोनीपत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं और हार्ट संबंधी सर्जन बनना चाहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, मानुषी एक कवयित्री, पेंटर व डांसर भी हैं। उनकी फैशन व ब्यूटी क्षेत्र में भी रुचि है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

2
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी हरियाणा के अंबाला से हैं। आज सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी सुषमा के काम की तारीफ करते नहीं थकता है। सुषमा ने लंबे समय तक विपक्ष में रहकर भी अपने वक्तव्यों से सभी का दिल जीता है।
गीता फोगाट

गीता फोगाट

3
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाली पहलवान बहनें गीता और बबीता फोगाट भी हरियाणा की शान हैं। इनकी कहानी व संघर्ष को आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में बखूबी तरीके से दिखाया गया। इस फिल्म ने देश में ही नहीं, हांगकांग और चीन में भी जबर्दस्त कमाई की।
साक्षी मलिक

साक्षी मलिक

4
एक और महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी वर्ष 2016 रियो ओलंपिक में कास्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था।
पर्वतारोही संतोष यादव

पर्वतारोही संतोष यादव

5
पर्वतारोही संतोष यादव माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वह कठिन कांगशुंग फेस पर भी चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला थीं। भारतीय हॉकी महिला टीम में भी हरियाणा की खिलाड़ी अधिक संख्या में मौजूद हैं। कप्तान ममता खरब और सुमन बाला, जसजीत कौर, सुरिंदर कौर, सुरिंदर कौर, प्रीतम रानी व सीता गुसैन जैसी खिलाड़ी हरियाणा से ही हैं।
जूही चावला

जूही चावला

6
पूर्व मिस इंडिया व बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला, परिणीति चोपड़ा व मल्लिका शेहरावत का जन्म भी हरियाणा में हुआ है, ऐसे राज्य में जहां बच्ची के भ्रूण की हत्या मां के पेट में करना आम बात है।
सायना नेहवाल

सायना नेहवाल

7
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सायना नेहवाल के परिवार की जड़ें भी हरियाणा से जुड़ी हुई हैं।
कल्पना चावला

कल्पना चावला

8
वर्ष 1997 में नासा अंतरिक्ष मिशन पर जाकर कल्पना चावला ने राज्य को गौरव का क्षण प्रदान किया था। लेकिन 2003 में दोबारा इस मिशन को पूरा कर वापस लौटते वक्त वह दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। इन महिलाओं की उपलब्धियों से राज्य में बहुत समय से स्थापित रुढ़िवादी वर्जनाओं को तोड़ने में मदद मिली है।