News Nation Logo

PHOTOS: भारत के पास मानुषी छिल्लर से लेकर रीता फारिया, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय तक हैं 6 मिस वर्ल्ड

चीन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर मानुषी छिल्लर ने भारत का नाम रौशन कर दिया है। मानुषी के अलावा भारत की पांच सुंदरियां दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला होने का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। इसमें सबसे पहले रीता फारिया हैं। मुंबई में 1945 में जन्मी रीता फारिया पॉवेल पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड का टाइटिल जीता। वे पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होंने मेडिकल साइंस में विशेषज्ञता हासिल की है।

News Nation Bureau | Updated : 18 November 2017, 10:10:34 PM
मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर

1
चीन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर मानुषी छिल्लर ने भारत का नाम रौशन कर दिया है। मानुषी के अलावा भारत की पांच सुंदरियां दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला होने का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। इसमें सबसे पहले रीता फारिया हैं। मुंबई में 1945 में जन्मी रीता फारिया पॉवेल पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड का टाइटिल जीता। वे पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होंने मेडिकल साइंस में विशेषज्ञता हासिल की है।
रीता फारिया पॉवेल

रीता फारिया पॉवेल

2
एक साल मॉ‌डलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। उन्होंने मुंबई स्थित ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एमबीबीएस में स्नातक किया। उसके बाद वे किंग्स कॉलेज एवं अस्पताल, लंदन में उच्च अध्ययन हेतु चली गई। 1971 में उन्होंने डेविड पॉवेल से शादी की और 1973 में दोनों डबलिन में रहने लगे, जहां उन्होंने डॉक्टरी की प्रेक्टिस करना शुरू किया। उन्होंने दोबारा फैशन की दुनिया में 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज के तौर पर कमबैक किया। वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी बतौर जज शामिल हो चुकी हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

3
उनके बाद साल 1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवम्बर 1973 हुआ था। 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।
डायना हेडन

डायना हेडन

4
ऐश्वर्या राय के बाद 1997 में डायना हेडन ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। डायना का जन्म 1 मई, 1973 हुआ था। यह बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ मॉडल और ब्यूटी क्वीन भी हैं। डायना ने 1997 में मिस इंडिया का कांटेस्ट का भी अपने नाम किया था। यह बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।
युक्ता मुखी

युक्ता मुखी

5
1999 में मिस वर्ल्ड रह चुकीं मॉडल और एक्ट्रेस युक्ता मुखी ने कई सालों पहले ग्लैमर की दुनिया से अलविदा कह दिया था। लेकिन एंडोसमेंट और बिजनेस के चलते वे करोड़ों रुपये कमाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

6
इसके बाद साल 2000 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम किया। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफलता के नये आयाम छू रही हैं।
मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर

7
चीन में 17 सालों के लंबे अतंराल के बाद भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रही हैं।