News Nation Logo

PICS: 'जब हैरी मेट सेजल' के साथ अगस्त में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान और ऐ दिल है मुश्किल के बाद किंग खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर से 'जब हैरी मेट सेजल' से बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचाने को तैयार दिख रही है। फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी।

News Nation Bureau | Updated : 01 August 2017, 06:26:45 PM
जब हैरी मेट सेजल

जब हैरी मेट सेजल

1
रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान और ऐ दिल है मुश्किल के बाद किंग खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर से 'जब हैरी मेट सेजल' से बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचाने को तैयार दिख रही है। फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी। इन दिनों अनुष्का और शा​हरुख 'हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में खासा बिजी नजर आ रहे है, एक दिन पहले ही दोनों उत्तर प्रदेश के बनारस में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान शाहरुख ने अनुष्का को बनारस का पान भी खिलाया। अब तक दोनों एक साथ तीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस महीने में इसके साथ ही कई और बड़ी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। आइए हम आपको बताते हैं, बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारें में जो अगस्त में रिलीज होने जा रही हैं।
टॉयलेट एक प्रेम कथा

टॉयलेट एक प्रेम कथा

2
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार अपनी पत्नी भूमि को घर लाने के लिए शौचालय बनवाने पर जोर देते हुए नजर आ रहे हैं।
बरेली की बर्फी

बरेली की बर्फी

3
आयुष्मान खुराना, कीर्ति शेनन और राजकुमार राव की फिल्म 'बरेली की बर्फी' 18 अगस्त को रिलीज होगी। हाल ही में इसका गाना 'नज्म नज्म' रिलीज हो गया है। दर्शक आयुष्मान खुराना और कीर्ति सेनन की क्यूट जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
पार्टिशन 1947

पार्टिशन 1947

4
गुरिंदर चड्ढा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'पार्टिशन 1947' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में हुमा कुरैशी, मनीष दयाल और ओम पुरी नजर आएंगे। इस फिल्म में देश की आजादी और पार्टिशन के बारें में दिखाया गया है। साथ ही ट्रेलर में कई चीजें आपको ऐसी भी देखने को मिलेंगी, जिन्हें देखकर आपको काफी कुछ जाना पहचाना लगेगा।
न्यूटन

न्यूटन

5
राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' 18 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें राजकुमार अलग लुक और किरदार में नजर आएंगे। ये एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसे अमित वी मसुरकर ने डायरेक्ट किया है। इस पोस्टर में राजकुमार हाथ में ईवीएम (इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पकड़े दौड़ रहे हैं। इसमें लिखा है 'सीधा आदमी उल्टी दुनिया'।
ए जेंटलमेंन

ए जेंटलमेंन

6
बॉलीवुड की लेटेस्ट जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की आगामी फिल्म 'ए जेंटलमैन' 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में आपको खूबसूरत लोकेशंस के साथ-साथ ऐक्शन, मस्ती और रोमांस का कॉम्बो नजर आएगा। इसमें सिद्धार्थ डबल रोल में नजर आएंगे।
रब ने बना दी जोड़ी

रब ने बना दी जोड़ी

7
2008 में आई 'रब ने बना दी जोड़ी' ने 86 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद 'जब तक है जान' ने 120.65 करोड़ कमाए।
ऐ दिल है मुश्किल

ऐ दिल है मुश्किल

8
वहीं ऐ दिल है मुश्किल ने 112.50 करोड़ की कमाई की थी। इसमें शाहरुख कोमियो रोल में नजर आए थे।