News Nation Logo

गणेश चतुर्थी 2017: टीवी सितारों के घर पधारे 'बप्पा', देखें तस्वीरें

आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। मुंबई में हर घर में बप्पा विराजमान हो गए हैं। सभी बैंड-बाजे के साथ गणपति को अपने घर लेकर आए हैं। यह त्योहार 25 अगस्त से 5 सितंबर तक मनाया जाएगा। किसी सेलिब्रिटी ने खुद गणेश की प्रतिमा बनाई है तो कोई ईको फ्रैंडली प्रतिमाओं का समर्थन कर रहा है।

News Nation Bureau | Updated : 25 August 2017, 12:07:39 PM
इंस्टाग्राम फोटो

इंस्टाग्राम फोटो

1
आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। मुंबई में हर घर में बप्पा विराजमान हो गए हैं। सभी बैंड-बाजे के साथ गणपति को अपने घर लेकर आए हैं। यह त्योहार 25 अगस्त से 5 सितंबर तक मनाया जाएगा। किसी सेलिब्रिटी ने खुद गणेश की प्रतिमा बनाई है तो कोई ईको फ्रैंडली प्रतिमाओं का समर्थन कर रहा है।
रोमित्र पराशर (इंस्टाग्राम फोटो)

रोमित्र पराशर (इंस्टाग्राम फोटो)

2
टीवी एक्टर रोमित्र पराशर भी बप्पा को घर लेकर आए। उनकी पत्नी और बेटी ने साथ मिलकर गजानन का स्वागत किया।
राकेश बापट (इंस्टाग्राम अकाउंट)

राकेश बापट (इंस्टाग्राम अकाउंट)

3
कई टीवी सीरियल्स और 'तुम बिन' फिल्म में नजर आ चुके एक्टर राकेश बापट कई दिनों से अपने हाथ से बप्पा की मूर्ति बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की और साथ ही मैसेज भी दिया।
देवलीना (इंस्टाग्राम फोटो)

देवलीना (इंस्टाग्राम फोटो)

4
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया की' गोपी बहू यानि देवलीना गणपति बप्पा को घर लेकर आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है।
मंदिरा बेदी (इंस्टाग्राम फोटो)

मंदिरा बेदी (इंस्टाग्राम फोटो)

5
मंदिरा बेदी ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा कि सभी के फेवरेट वापस आ गए हैं।
रति पांडे (इंस्टाग्राम फोटो)

रति पांडे (इंस्टाग्राम फोटो)

6
टीवी एक्ट्रेस रति पांडेय ने भी गणपति बप्पा को घर में विराजमान कर दिया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आ गए हारे गन्नू जी.. आला रे आला.. सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत बहुत बधाई।'
हितेन तेजवानी (इंस्टाग्राम फोटो)

हितेन तेजवानी (इंस्टाग्राम फोटो)

7
टीवी के मशहूर एक्टर हितेन तेजवानी ने भी अलग अंदाज में गणेश चतुर्थी मनाई है।
दिव्यांका त्रिपाठी (इंस्टाग्राम फोटो)

दिव्यांका त्रिपाठी (इंस्टाग्राम फोटो)

8
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपने घर पर गणपति को स्थापित किया। उन्होंने पति विवेक दाहिया के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।