News Nation Logo

PICS: दिलीप कुमार को देवदास, मुगल-ए-आजम ने बनाया सुपरस्टार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की पश्चिम बांद्रा शाखा की फेसिलिटी टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविशंकर ने बताया, 'उन्हें डीहायड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ठीक हैं।'94 साल के अभिनेता हाल के वर्षों में वृद्धावस्था के कारण बीमारियों से जूझ रहे हैं। अस्पताल में उनकी पत्नी सायरा बानो उनके साथ हैं।

News Nation Bureau | Updated : 03 August 2017, 12:01:33 AM
दिलीप कुमार और सायरा बानो

दिलीप कुमार और सायरा बानो

1
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की पश्चिम बांद्रा शाखा की फेसिलिटी टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविशंकर ने बताया, 'उन्हें डीहायड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ठीक हैं।'94 साल के अभिनेता हाल के वर्षों में वृद्धावस्था के कारण बीमारियों से जूझ रहे हैं। अस्पताल में उनकी पत्नी सायरा बानो उनके साथ हैं।
मुगल-ए-आजम

मुगल-ए-आजम

2
दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान है। उन्होंने अपने छह दशक लंबे करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें, 'मधुमती', 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा जुमना', 'राम और श्याम', 'कर्मा' और अन्य शामिल हैं।
देवदास

देवदास

3
वर्ष 1955 में आई 'देवदास' फिल्म में दिलीप कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म शरत्चंद्र चटोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर आधारित है। इसी उपन्यास पर 1936 की फिल्म कुंदनलाल सहगल द्वारा अभिनीत थी।
किला

किला

4
वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता मुकुल देव, अवतार गिल, गुलशन ग्रोवर, स्मिता जयकर, सतीश कौशिक, ममता कुलकर्णी, दिलीप कुमार, कुनिका, प्रमोद मुथु, रेखा थे। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से और 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था।
दिलीप कुमार

दिलीप कुमार

5
दिलीप कुमार ने लगभग 6 दशकों तक अपनी अभिनय शैली से हिन्दी सिनेमा पर राज किया है।