News Nation Logo

परिवार संग इटली के लिए रवाना हुए दीपिका-रणवीर, गॉर्जियस लुक में नज़र आये रॉयल कपल

deepika padukone ranveer singh leaves for italy gorgeous couple spotted at mumbai airport

News Nation Bureau | Updated : 13 November 2018, 11:52:11 AM
रणवीर सिंह (फोटो- IANS)

रणवीर सिंह (फोटो- IANS)

1
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चेहरे पर मुस्कान के साथ अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो गए। इनकी शादी अगले सप्ताह इटली के पिक्चर्सक्यू लेक कोमो में होगी।
दीपिका (फोटो- IANS)

दीपिका (फोटो- IANS)

2
दोनों अभिनेता यहां मुंबई हवाईअड्डे को छोड़ते हुए देखे गए। दीपिका हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर जाते वक्त हंसती हुई दिखाई दीं। वहीं रणवीर ने भीड़ की ओर देखते हुए हाथ हिलाया और इस प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने हाथ जोड़े।
(फोटो- IANS)

(फोटो- IANS)

3
उनके परिवार सदस्य भारी बैग के साथ हवाईअड्डे की ओर जाते देखे गए।'गोलियों की रासलीला : राम-लीला' और ' बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में ऑन-स्क्रीन कैमेस्ट्री से ज्यादा ऑफ स्क्रीन प्यार पाने वाला यह प्रेमी जोड़ा 14-15 नवंबर को होने वाले दो दिवसीय समारोह में शादी के बंधन में बंधेगा।
दीपिका (फोटो- IANS)

दीपिका (फोटो- IANS)

4
हमेशा की तरह दीपिका एयरपोर्ट लुक में काफी स्टनिंग नज़र आईं. व्हाइट ड्रेस और न्यूज हील्स में 'पद्मावत' एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और क्लासी लुक में नज़र आईं. चेहरे पर मुस्कान बिखेरे दीपिका की एक झलक पाने के लिए फैंस और मीडिया काफी बेताब नज़र आये.
रणवीर सिंह (फोटो- IANS)

रणवीर सिंह (फोटो- IANS)

5
वहीं रणवीर सिंह भी व्हाइट सूट में काफी हैंडसम नज़र आये. दीपवीर किसी रॉयल कपल से कम नहीं नज़र आ रहे थे. एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस और मीडिया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और एक्टर ने भी सेल्फी क्लिक की. रणवीर खुद अपनी लक्जरी कार चलाकर एयरपोर्ट तक पहुंचे.
दीपिका-रणवीर (फोटो- IANS)

दीपिका-रणवीर (फोटो- IANS)

6
दीपिका-रणवीर 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। इन्होंने महीनों से चल रहे कयासों पर उस वक्त विराम लगा दिया जब दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीखों की घोषणा की।
रणवीर और दीपिका (फोटो- IANS)

रणवीर और दीपिका (फोटो- IANS)

7
शादी के बाद रणवीर और दीपिका इस महीने के अंत में भारत में रिसेप्शन करेंगे।
रणवीर और दीपिका पादुकोण (फोटो- IANS)

रणवीर और दीपिका पादुकोण (फोटो- IANS)

8
रणवीर और दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की डेट की अनाउंसमेंट की थी। दोनों 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने एक खत शेयर करते हुए लिखा, "हमें आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है।"