News Nation Logo

PHOTOS: टीवी सेलिब्रिटीज इस तरह से मनाएंगे क्रिसमस का त्यौहार

हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड और टेलीविजन जगत से जुड़ी हस्तियां क्रिसमस का त्यो​हार मनाने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कोई स्टार अपने शो के सेट पर क्रिसमस मना रहा है, तो कोई इसके लिए ढेरों तैयारियां कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्रिसमस का त्योहार टीवी सेलिब्रिटीज के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।

News Nation Bureau | Updated : 24 December 2017, 05:20:31 PM
देवोलीना भट्टाचार्य (इंस्टाग्राम फोटो)

देवोलीना भट्टाचार्य (इंस्टाग्राम फोटो)

1
हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड और टेलीविजन जगत से जुड़ी हस्तियां क्रिसमस का त्यो​हार मनाने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कोई स्टार अपने शो के सेट पर क्रिसमस मना रहा है, तो कोई इसके लिए ढेरों तैयारियां कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्रिसमस का त्योहार टीवी सेलिब्रिटीज के लिए क्यों महत्वपूर्ण है। देवोलीना भट्टाचार्य का कहना है कि जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। ऐसे में क्रिसमस के दिन हम अपने घर को सजाते हैं। घर में क्रिसमस ट्री लगाते हैं, केक और मीठे पकवान बनाते हैं। क्रिसमस मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है।
शुभांगी अत्रे (इंस्टाग्राम फोटो)

शुभांगी अत्रे (इंस्टाग्राम फोटो)

2
शुभांगी अत्रे का कहना है कि लोग हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं। कई जगह क्रिसमस के दिन मसीह समाज द्वारा जुलूस निकाला जाता है, जिसमें प्रभु यीशु मसीह की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। कई जगह क्रिसमस की पूर्व रात्रि, गि‍रिजाघरों में रात्रिकालीन प्रार्थना सभा की जाती है। ठीक 12 बजे लोग अपने प्रियजनों को क्रिसमस की बधाइयां देते हैं और खुशियां मनाते हैं। क्रिसमस की सुबह गि‍रिजाघरों में‍ विशेष प्रार्थना सभा होती है। सांताक्लॉज बच्चों को चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देते हैं। इस दिन मे भी चर्च में मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते हैं। मुझे यह सब बेहद पसंद है। इस त्योहार को मनाना अपने आप में ही खास है।
सुयश राय (इंस्टाग्राम फोटो)

सुयश राय (इंस्टाग्राम फोटो)

3
क्रिसमस एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन सांता रात के समय सभी के घरों में जाकर उनको उपहार बांटते हैं, खासतौर से बच्चों को वो उपहार देते हैं। इस पर्व में मिठाई, चौकोलेट, ग्रीटींग कार्ड, क्रिसमस पेड़, सजावटी वस्तुएं आदि भी पारिवारिक सदस्यों, दोस्तों, रिश्तेदार और पड़ोसियों को देने की परंपरा है। मैं इस दिन को गाने गाकर, नाचकर, पार्टी मनाकर अपने प्रियजनों के साथ मनाता हूं।
मनीष गोपलानी

मनीष गोपलानी

4
क्रिसमस हर्ष और खुशी का एक बड़ा उत्सव है। ये प्रभु ईशु के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन मैं खूब मस्ती करता हूं। सभी एक-दूसरे को 'मैरी क्रिसमस' कहकर बधाईयां देते है तथा एक-दूसरे के घर जाकर उपहार देते हैं। आकर्षक दिखने के लिये बाजारों को भी सजाया जाता है और हम देख सकते है कि बाजार क्रिसमस कार्ड, सुंदर ग्लासेज, उपहार, सीनरी, खिलौने आदि से भर जाता है। मैं इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाता हूं।
माहिका शर्मा

माहिका शर्मा

5
क्रिसमस एक बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे सभी लोग पूरे जोश के साथ मनाते हैं। इस दिन को मैं भी बेहद जुदा अंदाज में मनाती हूं।