News Nation Logo

कौन बनेगा करोड़पति: बिग बी के लुक से लेकर प्राइज मनी और विनर्स.. ऐसा रहा सफर

साल 2000 में एक शो का आगाज हुआ था.. हजारों-लाखों देशवासियों को नॉलेज के दम पर रातोरात करोड़पति बनने की उम्मीद जगाने वाला शो.. एक बार फिर लोगों ने यह ख्वाब देखना शुरू कर दिया है.. क्योंकि अमिताभ बच्चन नौवीं बार 'कौन बनेगा करोड़पति' लेकर वापस आ गए हैं। 28 अगस्त की रात को टीवी चैनल पर एक बार फिर से आवाज गूंजी.. 'देवियों और सज्जनों..', 'लॉक कर दिया जाए' वही पुराना दमखम और जादू आज भी बरकरार है।

News Nation Bureau | Updated : 29 August 2017, 02:38:04 PM
अमिताभ बच्चन (फेसबुक फोटो)

अमिताभ बच्चन (फेसबुक फोटो)

1
साल 2000 में एक शो का आगाज हुआ था.. हजारों-लाखों देशवासियों को नॉलेज के दम पर रातोरात करोड़पति बनने की उम्मीद जगाने वाला शो.. एक बार फिर लोगों ने यह ख्वाब देखना शुरू कर दिया है.. क्योंकि अमिताभ बच्चन नौवीं बार 'कौन बनेगा करोड़पति' लेकर वापस आ गए हैं। 28 अगस्त की रात को टीवी चैनल पर एक बार फिर से आवाज गूंजी.. 'देवियों और सज्जनों..', 'लॉक कर दिया जाए' वही पुराना दमखम और जादू आज भी बरकरार है।
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)

अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)

2
इतने सालों से शो को होस्ट करने वाले 'बिग बी' का जादू आज भी सिर चढ़कर बोल रहा है। 'कौन बनेगा करोड़पति 9' की शुरुआत उन्होंने उसी अंदाज में की, जिस अंदाज में साल 2000 में नजर आए थे। ऐसा लगा कि इतने सालों के बावजूद कुछ नहीं बदला, सिवाए उनके लुक के। जी हां, 'कौन बनेगा करोड़पति' के इन 9 सीजन में अमिताभ बच्चन के कई अवतार देखने को मिले.. क्या आप भी देखना चाहेंगे?
कौन बनेगा करोड़पति-1 (2000-2001)

कौन बनेगा करोड़पति-1 (2000-2001)

3
प्राइज मनी: 1 करोड़ विनर: हर्षवर्धन नवाथे (सिविल सर्विसेज कैंडिडेट) 'कौन बनेगा करोड़पति' पहली बार साल 2000 में ऑन एयर हुआ था। इसे अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। पहली बार बिग बी ने टीवी पर अपीयरेंस दी थी। इस सीजन में प्राइज मनी 1 करोड़ रुपये रखी गई थी। बिग बी का लुक: ब्लैक कलर के सूट में अमिताभ बच्चन काफी यंग और हैंडसम नजर आए थे। उस वक्त उनके बाल काले और दाढ़ी सफेद थी और बिग बी का यह लुक काफी पॉपुलर हुआ था।
कौन बनेगा करोड़पति- 2 (2005-2006)

कौन बनेगा करोड़पति- 2 (2005-2006)

4
प्राइज मनी: 2 करोड़ विनर: बृजेश द्विवेदी 'कौन बनेगा करोड़पति' का दूसरा सीजन पूरे चार साल बाद ऑन एयर हुआ था। इसे 'कौन बनेगा करोड़पति द्वितीय' नाम दिया गया था। इस सीजन में प्राइज मनी भी बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई थी। हालांकि अमिताभ बच्चन के बीमार पड़ने की वजह से शो को साल 2006 में शो को बीच में ही रोक दिया गया था। बिग बी का लुक: इस बार बिग बी ने कुछ नया ट्राई किया था। उन्होंने फॉर्मल्स के साथ जैकेट्स और अलग तरह के कोट्स पहने थे। उनके बालों का कलर भी ब्लैक की जगह सुनहरा था, जो उन पर काफी जंच रहा था।
कौन बनेगा करोड़पति- 3 (2007)

कौन बनेगा करोड़पति- 3 (2007)

5
प्राइज मनी: 2 करोड़ विनर: किसी के नाम नहीं हुआ खिताब शो के इस सीजन को अमिताभ बच्चन ने नहीं बल्कि शाहरुख खान ने होस्ट किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में कोई भी कैंडिडेट खिताब अपने नाम नहीं कर सका। जनवरी में शुरू हुए शो की प्राइज मनी 2 करोड़ रुपये ही थी, लेकिन यह अप्रैल में ही फाइनल एपिसोड के साथ खत्म कर दिया गया।
कौन बनेगा करोड़पति- 4 (2010)

कौन बनेगा करोड़पति- 4 (2010)

6
प्राइज मनी: 1 करोड़ विनर: राहत तस्लीम 'कौन बनेगा करोड़पति' के चौथे सीजन को एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया। यह सीजन पहली बार सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था और बिग बी ने फिर टीवी पर वापसी की थी। इस सीजन की टैगलाइन थी, 'कोई भी सवाल छोटा नहीं होता"। हालांकि इस बार प्राइज मनी घटाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई थी। बिग बी का लुक: इस बार बिग बी के लुक में कुछ डिफरेंट देखने को मिला और वो था उनका काले फ्रेम वाला चश्मा। जी हां, बिग बी सुनहरे और हल्के सफेद बालों के साथ काले फ्रेम वाले चश्मे में खूब जंच रहे थे।
कौन बनेगा करोड़पति- 5 (2011)

कौन बनेगा करोड़पति- 5 (2011)

7
प्राइज मनी: 5 करोड़ विनर: सुशील कुमार इस बार 'कौन बनेगा करोड़पति' के 5वें सीजन में खास बात यह थी कि इसकी प्राइज मनी 1-2 करोड़ से सीधे बढ़ाकर 5 करोड़ कर दी गई थी। इस बार टैगलाइन थी, 'कोई भी इंसान छोटा नहीं होता है'। यह सीजन टीवी पर काफी पॉपुलर हुआ था। 13 सवालों के साथ 'घर बैठे जैकपॉट' की शुरुआत भी हुई थी। बिहार के सुशील ने यह खिताब अपने नाम किया था। बिग बी का लुक: इस सीजन में अमिताभ बच्चन के लुक में बहुत ज्यादा चेंज नहीं किया गया था। उनकी हेयरस्टाइल और चश्मे का लुक पहले जैसा ही था। सिर्फ कोट के लुक में चेंज किया गया था।
कौन बनेगा करोड़पति- 6 (2012-1013)

कौन बनेगा करोड़पति- 6 (2012-1013)

8
प्राइज मनी: 1-1 करोड़ विनर: मनोज कुमार रैना और सनमीत कौर इस सीजन को भी बॉलीवुड के शहंशाह ने होस्ट किया था। इसकी टैगलाइन 'सिर्फ ज्ञान ही आपको आपका हक दिलाता है' रखी गई थी। इस सीजन में भी 13 सवालों के जवाब देने थे। इस बार की खासियत यह थी कि कुछ खास लोगों को भी शो में बुलाया गया, जिनमें एक्टर्स से लेकर एसिड विक्टिम शामिल थे। साथ ही एक नहीं बल्कि दो लोग (मनोज कुमार रैना और सनमीत कौर) विजेता थे। इन्हें 1-1 करोड़ की ईनाम राशि दी गई थी। बिग बी का लुक: इस सीजन में बिग बी ने कपड़ों के साथ एक बार फिर एक्सपेरिमेंट किया था। उन्होंने फॉर्मल के साथ कैजुअल कोट और जैकेट्स भी पहना था। उनकी हेयरस्टाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
कौन बनेगा करोड़पति-7 (2013)

कौन बनेगा करोड़पति-7 (2013)

9
प्राइज मनी: 7 करोड़ विनर: ताज मोहम्मद रंगरेज और फातिमा शो के सातवें सीजन की टैगलाइन थी, 'सीखना बंद तो जीतना बंद'। इस बार प्राइज मनी बढ़ाकर 7 करोड़ हुई थी और सवालों की संख्या बढ़ाकर 13 से 15 की गई थी। इसके साथ ही कई तरह की लाइफलाइन की भी शुरुआत हुई थी। इस सीजन के विजेता ताज मोहम्मद रंगरेज और फातिमा थे। बिग बी का लुक: इस सीजन में बिग बी के चश्मा बदला था। उन्होंने काले रंग की बजाए काला और लाल फ्रेम वाला चश्मा पहना था। हेयरस्टाइल और ड्रेसिंग में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया गया था।
कौन बनेगा करोड़पति- 8 (2014)

कौन बनेगा करोड़पति- 8 (2014)

10
प्राइज मनी: 7 करोड़ विनर: अचिन नरूला और सार्थक नरूला इस सीजन को टैगलाइन 'यहां सिर्फ पैसे नहीं, दिल भी जीते जाते हैं' के साथ ऑन एयर किया गया था। कॉमेडियन कपिल शर्मा इस सीजन के पहले मेहमान थे। 7 करोड़ की प्राइज मनी के साथ इस सीजन को दो भाईयों अचिन और सार्थक नरूला ने जीता था। बिग बी का लुक: अमिताभ बच्चन अपनी उसी पुरानी स्टाइल में एक बार फिर नजर आए। काले फ्रेम वाले चश्मे और सूट-बूट में वह जंच रहे थे। उनका डीसेंट लुक सभी को पसंद आया था।