News Nation Logo

Umang Awards 2019 में बॉलीवुड सितारों का लगा मेला, जाह्नवी-कैटरीना समेत इन हस्तियों ने दी दमदार परफॉर्मेंस

मुंबई में रविवार रात को उमंग अवॉर्ड शो 2019 (umang awards 2019) का आयोजन हुआ। इस इवेंट में शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और जाह्नवी कपूर समेत तमाम बॉलीवुड के सितारें शामिल हुए। फिल्मी हस्तियों ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी।

News Nation Bureau | Updated : 28 January 2019, 05:07:22 PM
शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (फोटो: Instagram)

शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (फोटो: Instagram)

1
मुंबई में रविवार रात को उमंग अवॉर्ड शो 2019 (umang awards 2019) का आयोजन हुआ। इस इवेंट में शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और जाह्नवी कपूर समेत तमाम बॉलीवुड के सितारें शामिल हुए। फिल्मी हस्तियों ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी। अफेयर की खबरों के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार स्टेज पर डांस किया। उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आएं। बता दें कि शाहरुख और आलिया ने 'डियर जिंदगी' फिल्म में साथ काम किया है।
फोटो: Instagram

फोटो: Instagram

2
उमंग अवॉर्ड 2019 में कैटरीना कैफ ने शानदार परफॉर्मेंस दी। बता दें कि वह बहुत जल्द सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आएंगी।
फोटो: Instagram

फोटो: Instagram

3
अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने स्टेज पर खूब मस्ती की। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज से सभी को खूब हंसाया। बता दें कि अजय देवगन बहुत जल्द 'टोटल धमाल' और 'तानाजी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार की इस साल 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं। रणवीर सिंह 'सिंबा' की सफलता का आनंद ले रहे हैं।
फोटो: Instagram

फोटो: Instagram

4
उमंग अवॉर्ड 2019 में आमिर खान ने भी शिरकत की, जिसकी वजह से वो चर्चा में हैं। बता दें कि आमिर खान जल्दी किसी अवॉर्ड शो में नजर नहीं आते हैं। उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
फोटो: Instagram

फोटो: Instagram

5
उमंग अवॉर्ड शो 2019 में उर्मिला मतोंडकर, करिश्मा कपूर और तब्बू जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां भी नजर आईं।
फोटो: Instagram

फोटो: Instagram

6
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। जैकलीन बहुत जल्द सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'ड्राइव' फिल्म में नजर आएंगी।
फोटो: Instagram

फोटो: Instagram

7
बॉलीवुड के चहेते कार्तिक आर्यन ने भी उमंग अवॉर्ड शो 2019 में दमदार परफॉर्मेंस दी। बता दें कि वह बहुत जल्द कृति सेनन के साथ 'लुका छिपी' में नजर आएंगे।
फोटो: Instagram

फोटो: Instagram

8
अपनी जिंदादिली से सभी का दिल जीतने वाले रणवीर सिंह उमंग अवॉर्ड शो 2019 में कुछ इस अंदाज में नजर आएं। वह बहुत जल्द आलिया भट्ट के साथ 'गली ब्वॉय' में दिखेंगे।
फोटो: Instagram

फोटो: Instagram

9
उमंग अवॉर्ड 2019 में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने शिरकत की। दोनों की अभिनेत्रियों ने पिछले साल बॉलीवुड डेब्यू किया है। जाह्नवी ने 'धड़क' तो सारा ने 'केदारनाथ' और 'सिंबा' फिल्म में काम किया है।