News Nation Logo

अनुष्का-सोनम से नेहा-युविका तक, इस बार पहला करवा चौथ मनाएंगी ये एक्ट्रेसेस

इस साल 27 अक्टूबर को देशभर की विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस त्योहार के लिए वह सालभर इंतजार करती हैं। यह पर्व तब और भी खास हो जाता है, जब किसी की हाल ही में शादी हुई हो और उसका पहला करवा चौथ हो। आम लोगों की तरह बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी भूखी-प्यासी रहकर यह उपवास रखती हैं। इस बार फैंस की निगाहें अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और नेहा धूपिया समेत तमाम अभिनेत्रियों पर टिकी हुई हैं, क्योंकि ये सभी अपना पहला करवा चौथ मनाने वाली हैं।

News Nation Bureau | Updated : 25 October 2018, 11:31:21 AM
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस रखेंगी पहला करवा चौथ का व्रत (फाइल फोटो)

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस रखेंगी पहला करवा चौथ का व्रत (फाइल फोटो)

1
इस साल 27 अक्टूबर को देशभर की विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस त्योहार के लिए वह सालभर इंतजार करती हैं। यह पर्व तब और भी खास हो जाता है, जब किसी की हाल ही में शादी हुई हो और उसका पहला करवा चौथ हो। आम लोगों की तरह बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी भूखी-प्यासी रहकर यह उपवास रखती हैं। इस बार फैंस की निगाहें अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और नेहा धूपिया समेत तमाम अभिनेत्रियों पर टिकी हुई हैं, क्योंकि ये सभी अपना पहला करवा चौथ मनाने वाली हैं।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली (फाइल फोटो)

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली (फाइल फोटो)

2
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में सात फेरे लिए थे। इसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें तमाम बड़ी हस्तियां शरीक हुईं। अनुष्का शादी के बाद विराट के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत करेंगी। ऐसे में सभी फैंस में यह देखने के लिए एक्साइटमेंट है कि वह क्या पहनेंगी और कैसे पूजा करेंगी।
आनंद आहूजा और सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

आनंद आहूजा और सोनम कपूर (इंस्टाग्राम)

3
सोनम कपूर ने इसी साल मई महीने में ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। उनकी शादी का जश्न तीन दिन तक चला था। सोनम भी आनंद के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। वैसे भी सोनम को बॉलीवुड का 'फैशन दीवा' कहा जाता है। ऐसे में इस खास दिन पर उनके लुक को लेकर फैंस के बीच खूब चर्चा हो रही है।
अंगद बेदी-नेहा धूपिया (ट्विटर)

अंगद बेदी-नेहा धूपिया (ट्विटर)

4
नेहा धूपिया ने अपनी शादी की खबर देकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने इसी साल मई महीने में अंगद बेदी के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को छिपाए रखा था। वहीं, नेहा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म भी देने वाली हैं। ऐसे में वह कैसे व्रत रखेंगी और क्या पहनेंगी, इसको लेकर फैंस एक्साइटेड हैं।
युविका चौधरी-प्रिंस नरूला (फाइल फोटो)

युविका चौधरी-प्रिंस नरूला (फाइल फोटो)

5
'बिग बॉस-9' के विनर प्रिंस नरूला और टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी ने हाल ही में एक-दूजे का हाथ थामा है। दोनों ने 12 अक्टूबर को सात फेरे लिए हैं। इस बार युविका भी प्रिंस के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
पति आंद्रेई के साथ श्रिया (फाइल फोटो)

पति आंद्रेई के साथ श्रिया (फाइल फोटो)

6
'दृश्यम' फिल्म में एक्टर अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन ने 19 मार्च 2018 को रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचिव से शादी की थी। इस बार वह भी विदेशी पति के लिए देसी अंदाज में व्रत रखेंगी।
हर्ष और भारती (फाइल फोटो)

हर्ष और भारती (फाइल फोटो)

7
देशभर में एक महिला कॉमेडियन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को हर्ष लिम्बाचिया के रूप में अपना जीवनसाथी चुना था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे को 8 साल से डेट कर रहे थे। भारती के लिए भी इस बार पहला करवा चौथ का व्रत होगा। उन्होंने अपनी शादी में खूब एन्जॉय किया था। ऐसे में फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह कैसे मस्ती-मजाक के साथ उपवास रखेंगी।
रुबीना और अभिनव (इंस्टाग्राम)

रुबीना और अभिनव (इंस्टाग्राम)

8
टीवी पर 'किन्नर बहू' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रूबीना दिलैक ने भी 22 जून 2018 को अभिनव शुक्ला से शादी की। अब देखना होगा कि वह अपना पहला करवा चौथ का व्रत कैसे सेलिब्रेट करेंगी।
रोेशेल और कीथ (फाइल फोटो)

रोेशेल और कीथ (फाइल फोटो)

9
'बिग बॉस-9' के कंटेस्टेंट रह चुके कीथ सिकेरा और रोशेल राव ने 3 मार्च 2018 को तमिलनाडु में गुपचुप शादी की थी। इसकी जानकारी कीथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए 5 मार्च को दी। रोशेल भी इस बार कीथ के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
दीपिका और शोएब (फाइल फोटो)

दीपिका और शोएब (फाइल फोटो)

10
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों 'बिग बॉस 12' में नजर आ रही हैं। उन्होंने 22 फरवरी 2018 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम के साथ निकाह किया था। इस बार वह अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। हालांकि, वह अपने पति से दूर बिग बॉस के घर में होंगी।