News Nation Logo

PHOTOS: महज 19 साल की उम्र में बॉलीवुड की Diva दिव्या भारती ने दुनिया को कहा था अलविदा, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली दिव्या भर्ती ने आज यानी कि 5 अप्रैल 1993 को ही दुनिया से अलविदा कहा था। आज का दिन बॉलीवुड में काले दिन के रूप में याद किया जाता है।

News Nation Bureau | Updated : 05 April 2018, 04:41:46 PM
दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

1
अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली दिव्या भर्ती ने आज यानी कि 5 अप्रैल 1993 को ही दुनिया से अलविदा कहा था। आज का दिन बॉलीवुड में काले दिन के रूप में याद किया जाता है। महज 19 साल की छोटी सी उम्र में मुंबई की एक बिल्डिंग से गिर कर दिव्या की मौत हो गई थी।
दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

2
आज इस दुखद घटना को हुए 25 साल बीत चुके है। लेकिन इस सवाल का अब तक जवाब नहीं मिल पाया है कि उनकी डेथ कैसे हुई थी, ये महज एक एक्सीडेंट था या मर्डर या फिर आत्महत्या। उनकी मौत अब भी मिस्ट्री बनी हुई है।
दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

3
कहते है फिल्म ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग के दौरान दिव्या की मुलाकात निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला से हुई थी। इस बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ी और जल्द ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। कहते हैं साजिद से उन्होंने 10 मई 1992 में शादी की थी और इस शादी के लिए उन्होंने इस्लाम तक कबूल किया था। दोनों ने अपनी शादी को सभी से छिपाकर रखा था।
दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

4
90 के दशक में दिव्या सबसे बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थी। उन्होंने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'बोबली राजा' से किया था। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण भारत की भी कुछ फिल्मों में भी काम किया है।
दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

5
फिल्मी सफर में उन्हें सफलता हिंदी फिल्म 'विश्वात्मा' से मिली थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी और इसका गाना 'सात समुंदर पार' ने दर्शको के बीच ख़ास जगह बना ली थी। आज भी दिव्या का ये गाना लोगों के जुबां पर चढ़ा रहता है।
दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

6
फिल्म 'शोला और शबनम' और 'दीवाना' ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाते हुए बेहतरीन अभिनेत्रियों के लिस्ट शामिल कर दिया था।
दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

7
दिव्या का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था और बचपन मुंबई में ही बीता था। पिता ओमप्रकाश भारती और मां मीता भारती की दिव्या बड़ी संतान थी।
दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

दिव्या भारती (फोटो इंस्टाग्राम)

8
बता दे कि 19 साल की उम्र में दिव्या ने करीब 14 फिल्मों में काम कर चुकीं थी जिनमें 7 हिन्दी और 7 साउथ की फिल्में शामिल हैं।