News Nation Logo

बिपाशा ने 'अजनबी' से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, इस बाहुबली स्टार से भी जुड़ चुका है नाम

बिपाशा 7 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं।

News Nation Bureau | Updated : 07 January 2018, 11:17:55 AM
बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

1
हिंदी सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा सफल हॉरर फिल्में देने वाली बिपाशा बासु का नाम सुनते ही फिल्म 'राज' में निभाए गए संजना धनराज का डर से लड़ता किरदार आंखों के सामने नजर आ जाता है। फिल्म के साथ साथ पर्दे पर बिपाशा के अभिनय को भी सराहा गया और उन्हें हॉरर फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा के रूप में जाना जाने लगा। बिपाशा 7 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं।
बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

2
बिपाशा ने 'राज', 'राज-3', 'क्रीचर-3डी', 'अलोन' सरीखी हिंदी हॉरर फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा तमिल, तेलुगू और बांग्ला फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं। 7 जनवरी 1978 को नई दिल्ली के हिंदू बंगाली परिवार में जन्मीं बिपाशा बासु तीन बहनों में दूसरे स्थान पर हैं।
बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

3
बिपाशा ने 2001 में अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में आगाज किया। फिल्म में वह अक्षय कुमार की सह कलाकार थीं। 'अजनबी' में बिपाशा नकारात्मक भूमिका में दिखाई दीं। प्रतिभा की धनी बिपाशा को फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार श्रेणी में नामांकित किया गया।
बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

4
साल 2003 में आई फिल्म 'जिस्म' में अपने अभिनय से दर्शकों और निर्देशकों को चकित कर देने वाली बिपाशा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'जिस्म' में बिपाशा के सह कलाकार अभिनेता जॉन अब्राहम थे। फिल्म के साथ साथ बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म के साथ दोनों की जोड़ी भी उस वक्त की सफल जोड़ी साबित हुई।
बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

5
बिपाशा ने हॉरर के अलावा संजीदा फिल्म 'कॉरपरेट', कॉमेडी फिल्में 'नो एंट्री', 'फिर हेरा फेरी', 'ऑल द बेस्ट फन बिगेन', 'बचना ए हसीनो', 'धूम-2', 'रेस', 'आत्मा' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में खुद को स्थापित किया है। बिपाशा बसु अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

6
फिल्म जगत में बिपाशा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा और मीडिया में उनकी प्रेम कहानी कई बार सुर्खियों में रही। फिल्म 'राज' से शुरू हुआ उनके करियर के शुरुआती दौर में ही उनका नाम अभिनेता डीनो मारिया के साथ जुड़ा। डीनो के बाद बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा। दोनों की सफल जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती थी और दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया और दोनों अलग-अलग हो गए।
बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

7
बिपाशा ने करण के साथ हॉरर फिल्म आलोन में काम किया था, जहां सेट के बाद दोनों कई जगह घूमते हुए दिखाई दिए थे। जिसके कुछ दिनों बाद बिपाशा ने कई बार सोशल नेटवर्किं ग साइट्स पर अपनी और करण की तस्वीरें पोस्ट की और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

8
हाल ही में बिपाशा और करण ने एक कंडोम एड शूट किया था जिसपर खासा विवाद हुआ था। बिपाशा ने इस ऐड का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था
बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

9
बिपाशा ब्रांड और उत्पादों की एक प्रमुख सेलिब्रिटी एंडोसर्स है, और बिपाशा नारीवाद और पशु अधिकार जैसे मुद्दों के बारे में बड़ी मुखरता से अपनी बात रखने वाली व्यक्ति के रूप में जानी जाती हैं।
बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु (इंस्टाग्राम)

10
इस कड़ी में अगला नाम हरमन बावेजा का है जिनके साथ बिपाशा की सगाई की खबरें भी आई थीं, लेकिन शादी तक पहुंचते पहुंचते बिगड़ गयी और बिपाशा फिर से अकेली हो गईं। इसके बाद राणा दग्गुबत्ती और करण सिंह ग्रोवर का नाम आता है।