News Nation Logo

B'day: आशा भोसले की सुरीली आवाज के पीछे छिपा है दर्द

जादुई और सुरीली आवाज की मलिका आशा भोसले का आज जन्मदिन है। वह 83 साल की हो गई हैं। वैसे तो उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं और वह बेहद मशहूर हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा 20 भाषाओं में करीब 12 हजार गाने गाए हैं। उन्होंने पार्श्वगायन को एक नई ऊंचाई दी, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए आशा ताई को कितना संघर्ष करना पड़ा.. किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा? उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी कुछ खास बातें...

News Nation Bureau | Updated : 08 September 2017, 09:13:19 AM
आशा भोसले (फाइल फोटो)

आशा भोसले (फाइल फोटो)

1
जादुई और सुरीली आवाज की मलिका आशा भोसले का आज जन्मदिन है। वह 83 साल की हो गई हैं। वैसे तो उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं और वह बेहद मशहूर हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा 20 भाषाओं में करीब 12 हजार गाने गाए हैं। उन्होंने पार्श्वगायन को एक नई ऊंचाई दी, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए आशा ताई को कितना संघर्ष करना पड़ा.. किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा? उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी कुछ खास बातें...
आशा भोसले (फाइल फोटो)

आशा भोसले (फाइल फोटो)

2
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने सिंगिंग में अपना करियर शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी लगन और मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल किया, जिसे पाना काफी मुश्किल था। उन्होंने कई प्राइवेट एलबम और सोलो कॉन्सर्ट भी किए हैं।
आशा और आरडी बर्मन की लव स्टोरी (फाइल फोटो)

आशा और आरडी बर्मन की लव स्टोरी (फाइल फोटो)

3
आशा ताई और आरडी बर्मन की लव स्टोरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशूहर रही है। इस सुरीली जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए हैं, जिन्हें हम आज भी गुनगुनाते हैं। दोनों की मुलाकात एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुई थी। उस समय सिर्फ बर्मन ने आशा का ऑटोग्राफ मांगा था और ज्यादा बात नहीं की थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।
16 साल की उम्र में हो चुकी थी शादी (फाइल फोटो)

16 साल की उम्र में हो चुकी थी शादी (फाइल फोटो)

4
आशा जब 16 साल की थीं, तभी उनकी शादी उम्र में काफी बड़े गनपतराव भोसले से हुई थी। यह लव मैरिज थी, इस वजह से घरवालों का समर्थन नहीं मिला। उनके तीन बच्चे हुए, लेकिन शादी के 11 साल बाद यह रिश्ता टूट गया। आशा के पति ने 2 बच्चों और प्रेग्नेंसी की हालत में उन्हें घर से निकाल दिया था।
बेटी वर्षा के साथ आशा (फाइल फोटो)

बेटी वर्षा के साथ आशा (फाइल फोटो)

5
आशा की मुश्किलें यहीं पर ही खत्म नहीं हुईं। उनकी तलाकशुदा बेटी वर्षा भोसले ने 2012 में सुसाइड कर लिया था। वहीं साल 2015 में बेटे हेमंत की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। इसके पहले आशा अपने पति आरडी बर्मन को सालों पहले ही खो चुकी थीं।
बहन लता से हुई तकरार (फाइल फोटो)

बहन लता से हुई तकरार (फाइल फोटो)

6
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आशा की उनकी बहन लता के साथ हमेशा तकरार रहती थी। दोनों ने हमेशा इस बात को खारिज किया, लेकिन लता और आशा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'साज' ने सब कुछ बयां कर दिया था।
आशा भोसले को मिला पद्म विभूषण (फाइल फोटो)

आशा भोसले को मिला पद्म विभूषण (फाइल फोटो)

7
सिंगिंग के क्षेत्र में एक मुकाम हासिल करने वाली आशा ताई कभी हारी नहीं। उन्होंने सभी मुश्किलों का डटकर सामना किया। उन्हें फिल्मफेयर, दादा साहेब फाल्के और पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। आशा को सबसे ज्यादा गाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली है।