VIRAL: मुंबई में रेलवे स्टेशन पर बैठी दिखीं आलिया भट्ट, आखिर क्यों?
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हिजाब पहनकर मुंबई के रेलवे स्टेशन पर घूम रही हैं! अरे ज्यादा मत सोचिए, दरअसल वह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'गली ब्वॉय' की शूटिंग कर रही हैं। इसमें वह एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभा रही हैं।
News Nation Bureau | Updated : 16 April 2018, 03:56:31 PM
सोशल मीडिया पर आलिया की ये तस्वीर वायरल हो रही है (इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हिजाब पहनकर मुंबई के रेलवे स्टेशन पर घूम रही हैं! अरे ज्यादा मत सोचिए, दरअसल वह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'गली ब्वॉय' की शूटिंग कर रही हैं। इसमें वह एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभा रही हैं।
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम)
इस फिल्म में आलिया के अलावा रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। दोनों एक्टर्स रेलवे स्टेशन पर शूट करते नजर आएं। इन फोटोज में आलिया और रणवीर का लुक बेहद सिंपल है।
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम)
'गली ब्वॉय' 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। इसे जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में एक स्ट्रीट रैपर की कहानी दिखाई गई है। इसके पहले भी शूटिंग की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
आलिया भट्ट (इंस्टाग्राम)
इसके अलावा आलिया 'राज़ी' फिल्म में भी नजर आएंगी। यह एक पीरियड थ्रिलर फिल्म है, जो साल 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान की कहानी दर्शाती है। इसकी कहानी हरिंदर सिक्का की नॉवेल 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है। 'राज़ी' 11 मई 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम)
वहीं रणवीर सिंह 'सिंबा' में नजर आएंगे। इसमें सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान लीड एक्ट्रेस हैं।