News Nation Logo

Birthday Special: ऐश्वर्या राय बच्चन की ग्लैमरस लाइफ के पीछे छिपे हैं कई राज

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और नशीली आंखों का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 1 नवंबर को जन्मदिन है। 44 साल की ऐश के सामने आज के दौर की अभिनेत्रियां फीकी लगती हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती पर उम्र को कभी भी हावी नहीं होने दिया। साल 1994 में कई देशों की सुंदरियों को हराकर मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या ने बॉलीवुड के बड़े से बड़े कलाकार के साथ हिट फिल्में दी है। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ ऐसी अनकही तस्वीरें दिखाने के साथ कई अनकहे पहलुओं के बारें में बताते हैं।

News Nation Bureau | Updated : 01 November 2017, 07:45:38 AM
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

1
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और नशीली आंखों का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 1 नवंबर को जन्मदिन है। 44 साल की ऐश के सामने आज के दौर की अभिनेत्रियां फीकी लगती हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती पर उम्र को कभी भी हावी नहीं होने दिया। साल 1994 में कई देशों की सुंदरियों को हराकर मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या ने बॉलीवुड के बड़े से बड़े कलाकार के साथ हिट फिल्में दी है। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ ऐसी अनकही तस्वीरें दिखाने के साथ कई अनकहे पहलुओं के बारें में बताते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

2
बॉलीवुड की हॉट और फिट मॉम शुरुआत में आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने एक इंस्टिट्यूट में भी एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग आने के बाद उन्होंने इसे ही अपना करियर बना लिया। ऐश्वर्या ने साल 1994 में 87 मॉडल्स को मात देकर मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने यह अवॉर्ड जीता था।
ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान

3
अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी करने और बच्चन खानदान की बहू बनने से पहले मीडिया में उनके अफेयर के चर्चे जोरो पर थे। उनका नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ चुका है।
ऐश्वर्या राय बच्चन और विवेक ओबेरॉय

ऐश्वर्या राय बच्चन और विवेक ओबेरॉय

4
बता दें सलमान और ऐश्वर्या का अफेयर साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से शुरू हुआ था और 2001 तक चला। इसके बाद उनका विवेक ओबरॉय के साथ काफी समय तक अफेयर चला।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

5
इसके बाद साल 2000 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने पहली बार फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्म 'उमराव जान' में नजर आए थे, जहां उनकी नजदीकियां बढ़ीं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

6
'ढाई अक्षर प्रेम के'(2000), 'कुछ ना कहो'(2003), 'बंटी और बबली'(2005), 'उमराव जान'(2005), 'धूम-2'(2006), और 'गुरु'(2007) को मिलाकर ऐश्वर्या और अभिषेक ने 7 साल में 6 फिल्मों में काम किया है। इससे पहले मीडिया में अभिषेक और करिश्मा कपूर की शादी खबरों ने काफी जोर पकड़ा था। लेकिन 2003 में दोनों की सगाई टूट गई।
ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन

ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन

7
16 नवंबर, 2011 को ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया। आराध्या के 5 साल के होने के बाद वह ​एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय नजर आईं। निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' (2015) से उन्होंने फिल्मों में कमबैक किया।
ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय

8
2016 में उन्होंने दो फिल्मों में काम किया 'सरबजीत' और 'ऐ दिल है मुश्किल'। इन दोनों फिल्मों में उनके लुक और एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।
ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय

9
आज भले ही प्रियंका हॉलीवुड में बहुत नाम कमा रही हों, लेकिन असल में बॉलीवुड को दुनिया भर में पहचान ऐश ने ही दिलवाई। ऐश्वर्या राय के फैन्स पूरी दुनिया में हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

10
कान से लेकर अधिकतर फिल्म फेस्टिवट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली ऐश को देखकर आज भी कोई नहीं कह सकता है कि वह एक बेटी की मां हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

11
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एकमात्र सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला जैसे दो प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है। इंडस्ट्री में वह अपनी स्ट्रॉन्ग इमेज के कारण फेमस हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

12
ऐश ने 9वीं क्लास में ही विज्ञापन की दुनिया में अपना कदम रख दिया था। यह ऐड उन्होंने कैमिल ब्रैंड के लिए किया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

13
ऐश अपने स्कूल के दिनों में अभिनेत्री रेखा से मिलना चाहती थीं, वह उनकी फेवरिट एक्ट्रेस में से एक थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

14
ऐश जब अपने करियर के शुरुआती दिनों थी, उस दौरान रेखा उनसे खुद जाकर मॉल मिली थीं और क्योंकि ऐश्वर्या राय उन्हें बेहद खूबसूरत लगी थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

15
ऐश ने 5 साल तक क्लासिकल डांसिंग की ट्रेनिंग ली थी। उनकी यह कला हर बॉलीवुड फिल्मों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुई।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

16
आपको जानकर शायद थोड़ी हैरानी हो, लेकिन ऐश्वर्या राय ने हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट के साथ Troy फिल्म करने से मना कर दिया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

17
मीडिया में आर रही खबरों की माने तो ऐश्वर्या राय बच्चन इस बार अपने बर्थडे पर कोई बड़ा जलसा नहीं करेंगी।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

18
कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता की वजह से बर्थडे के मौके पर बड़ा सेलीब्रेशन नहीं करेंगी, जिनकी पिछले साल मौत हो गई थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

19
बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वो अपने परिवार के लोगों और करीबी मित्रों के साथ ही बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

20
इन दिनों ऐश्वर्या निर्देशक अतुल मांजरेकर की फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव अहम रोल में दिखेंगे।