News Nation Logo

बहन अहाना ने ईशा देओल को दी सरप्राइज बेबी शॉवर पार्टी

Ahana Surprised Sister Esha Deol With lavender themed Baby Shower

News Nation Bureau | Updated : 29 August 2017, 02:47:07 AM
बहन अहाना के साथ ईशा

बहन अहाना के साथ ईशा

1
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल प्रेग्नेंट हैं। उनकी बहन अहाना देओल वोहरा ने मुंबई के एक होटल में अपनी बहन ईशा के लिए सरप्राइज बेबी शॉवर पार्टी दी थी। इस बेबी शॉवर की पार्टी थीम लैवेंडर थी, जो ईशा का फेवरेट कलर है।
ईशा औऱ भरत

ईशा औऱ भरत

2
पार्टी में ईशा ने लैवेंडर शिफॉन लेस विंटेज गाउन पहना था, जिस पर फ्लोरल एम्ब्रॉयड्री थी। गाउन पहना था जिसे डिजाइनर रॉकी एस ने डिजाइन किया था। वहीं, भरत का सूट डिजाइन किया था सिंपली सिमोन ने।
पार्टी

पार्टी

3
पार्टी के गेस्ट को ब्लू और पिंक कलर के ड्रेस में आने को कहा गया था। खबरों के मुताबिक गेस्ट से कहा गया था, जिन्हें लगता है लड़की होगी वो पिंक पहने और जिन्हे लगता है लड़का होगा वो ब्लू कलर का ड्रेस पहने। साथ ही मां हेमा भी पार्टी में नजर आई। पार्टी में कई तरह के गेम भी रखें गए थे।
ईशा की बेस्ट फ्रेंड शेफ चीनू

ईशा की बेस्ट फ्रेंड शेफ चीनू

4
ईशा की बेस्ट फ्रेंड शेफ चीनू भी प्रेग्नेंट है। ईशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है।
ईशा ने दोबारा रचाई शादी

ईशा ने दोबारा रचाई शादी

5
हाल ही में उन्होंने अपने बेबी शॉवर में पति भरत के साथ सिंधी रीत-रिवाजों के साथ दोबारा शादी रचाई थी। इस पार्टी में अहाना की मदद भरत ने भी की थी।