News Nation Logo

PHOTOS: अपनी अदाकारी से सबके दिलों पर छा जानें वाली कोंकणा सेन का है आज जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी विशेष बातें

बॉलीवुड में अपने अभिनय से सबको अपना लोहा मनवाने वाली ऐक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। कोंकणा सेन अपने गंभीर अदाकारी के लिए विशेष तौर पर जानी जाती है। आज हम कोंकणा सेन के फ़िल्मी के सफर की शुरुआत के बारे में आपको बताएंगे कि कैसे उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था।

News Nation Bureau | Updated : 03 December 2017, 12:54:49 PM
कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

1
बॉलीवुड में अपने अभिनय स अपना लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। कोंकणा सेन अपने गंभीर अदाकारी के लिए विशेष तौर पर जानी जाती है। उन्हें अपने अभिनय के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। आज हम कोंकणा सेन के फ़िल्मी के सफर की शुरुआत के बारे में आपको बताएंगे कि कैसे उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था।
कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

2
कोंकणा मशहूर पत्रकार और साइंस राइटर मुकुल शर्मा और मां फिल्म डायरेक्टर और एक्टर अपर्णा सेन की बेटी हैं।
कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

3
उन्होंने कोलकाता के कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल और सेंट स्टीफेन कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

4
उन्होंने साल 1983 की बंगाली फिल्म 'इंदिरा' से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इसके बाद कोंकणा ने बंगाली फिल्म 'एक जे आछे कन्या' (2000) से फिल्मों में एंट्री मारी थी।
कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

5
कोंकणा ने अपनी मां अपर्णा के डायरेक्शन में इंग्लिश भाषा की फिल्म 'Mr. and Mrs. Iyer' में काम किया और उस फिल्म के लिए कोंकणा को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला।
कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

6
साल 2005 में कोंकणा ने मधुर भंडारकर की फिल्म 'पेज 3' में एक पत्रकार का किरदार निभाया था और इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

7
कोंकणा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो सितंबर 2010 को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर शोरे से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के माता-पिता बनने की खबर आई थी।
कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

8
15 मार्च, 2011 को कोंकणा ने बेटे को जन्म दिया जबकि उनकी शादी सितंबर 2010 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च 2011 में उनके बेटे के जन्म से ये साफ पता चलता है कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। शादी होने के 7 महीने बाद ही बेटे का जन्म हो गया था और इसके बादे कोंकणा और रणवीर शादी के 5 साल बाद 2015 में ही अलग हो गए।
कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

9
कोंकणा फिल्म 'वेक अप सिड' में अपने से उम्र में काम लड़के के साथ इश्क फरमाती नजर आई थी।
कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

कोंकणा सेन शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)

10
कोंकणा अभी हाल ही में 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्खा' फिल्म में नजर आई थी। जिसे सेंसर बोर्ड ने प्रमाण देने से इसलिए मना कर दिया था कि वह एक महिला प्रधान फिल्म है। जिसमें महिलाओं की यौन इच्छा की स्वतंत्रता के बारे में दिखाया गया था। फिल्म काफी विवादों में रहने के बाद रिलीज हो पाई थी। इस फिल्म में कोंकणा के अभिनय को फिल्म समीक्षक और आलोचकों ने काफी सराहा था।